फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nomination in the blocks today for the block chief election

ब्लाक प्रमुख पद के लिए ब्लाकों में नामांकन आज

Thu, 08 Jul 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nomination in the blocks today for the block chief election
बिजनौर। ब्लाक प्रमुखों के लिए आठ जुलाई आज संबंधित ब्लाक में नामांकन होगा। ब्लाक प्रमुख चुनाव का नामांकन से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया तीन दिन में निपट जाएगी। बुधवार को चुनाव में लगे सहायक निर्वाचन अधिकारी अर्थात एआरओ को प्रशिक्षण दिया गया है। डीएम उमेश मिश्र ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव निर्भीक होकर निष्पक्ष कराने को कहा है।
विज्ञापन

जिले में 11 ब्लाक हैं। हर ब्लाक में चुनाव है। 1393 मतदाता हैं। नामांकन आठ जुलाई आज सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक है। नामांकन पत्र की बिक्री शुरू हो गई है। चुनाव के लिए 11 सहायक निर्वाचन अधिकारी लगे हैं, जिनका सात जुलाई को विकास भवन में प्रशिक्षण हो गया है। इस मौके पर डीएम उमेश मिश्र ने चुनाव को लेकर जरूरी हिदायत दी है। सीडीओ केपी सिंह तथा जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डा. हरेंद्र सिंह मौजूद रहे। प्रशिक्षण पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के एम सिंह ने दिया।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया तीन दिन में पूरा हो जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आठ जुलाई को नामांकन है। आठ जुलाई को ही शाम तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ जुलाई सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक नाम वापसी का दिन है। 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक वोट पड़ेंगे। 10 जुलाई को ही तीन बजे के बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 नामांकन पत्र बिके
ब्लाक प्रमुख पदों के लिए नामांकन पत्र की बिक्री सात जुलाई से शुरू हो गई है। 11 ब्लाक में 45 दावेदार ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इनमें मोहम्मदपुर देवमल व अफजलगढ़ ब्लाक में तीन-तीन, हल्दौर वह नूरपुर ब्लाक में दो-दो, नजीबाबाद, कोतवाली व धामपुर ब्लाक में चार, चार नहटौर व जलीलपुर ब्लाक में पांच, पांच स्योहारा ब्लाक में छह तथा किरतपुर ब्लाक में सात नामांकन पत्र बिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed