फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nodal officer of ANM Training Center resigns

Bijnor News: एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के नोडल अधिकारी ने दिया इस्तीफा

Tue, 26 Sep 2023 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer of ANM Training Center resigns
छात्राओं ने लगाया था आर्थिक और मानसिक शोषण करने का आरोप
विज्ञापन

डॉक्टर मोहित को बनाया गया एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का नोडल अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर (बिजनौर)। छात्राओं के आरोपों के बाद एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के नोडल अधिकारी आशीष आर्य ने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा स्वीकार कर सीएमओ विजय कुमार ने उनके स्थान पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहित चौधरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की 16 छात्राओं और तीन प्रशिक्षकों ने नोडल अधिकारी आशीष आर्य पर मानसिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए सीएमओ विजय कुमार ने जिला क्षय रोग अधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्य जांच टीम गठित की थी। जांच टीम ने सेंटर पर पहुंचकर छात्राओं और प्रशिक्षकों के बयान दर्ज किये थे।
विज्ञापन

सोमवार को नोडल अधिकारी आशीष कुमार आर्य ने अपना इस्तीफा सीएमओ को सौंप दिया। सीएमओ ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनके स्थान पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहित चौधरी को सेंटर का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही डॉ. तनुप्रिया तथा फार्मासिस्ट सुजाउद्दीन सहित चार अन्य कर्मियों को उनकी सपोर्टिंग टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed