{"_id":"5f29a87e8ebc3e3d09241fe2","slug":"no-facilities-even-after-withdrawal-of-article-370-mp-dhampur-news-mrt494656511","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारा 370 हटने के बाद भी सुविधाएं नहीं : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारा 370 हटने के बाद भी सुविधाएं नहीं : सांसद
विज्ञापन

धामपुर। केंद्र सरकार द्वारा से जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाए एक साल पूरा हो गया है। पर वहां की जनता धारा 370 के हटने के बाद भी परेशान है। सरकार ने धारा 370 को तो वहां से हटा दिया। लेकिन वहां की जनता को मूलभूत सुविधाओं को अभी बहाल नहीं किया है।
नगीना लोक सभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीशचंद्र का कहना है कि धारा हटाना ही कोई सफलता का द्योतक नहीं है। बल्कि सरकार को वहां की जनता की सुविधाओं को भी सामान्य करना चाहिए। वहां पर नेट अभी तक बंद है। आए दिन कर्फ्यू लगा रहने से जम्मू की जनता परेशान है। प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद चौहान का कहना है कि सरकार ने धारा 370 को तो हटा दिया। लेकिन वहां की जनता की असुविधाओं को अभी तक नहीं हटाया। सरकार ने वहां की जनता को सुविधाओं के नाम पर छलने का काम किया है। गांव मौहा निवासी अजयपाल सिंह चौहान का कहना है कि सरकार ने जम्मू से धारा 370 को हटा दिया है। तो वहां की जनता को मूलभूत सुख सुविधाएं भी बहाल की जानी चाहिए।