{"_id":"5ba7d8b6867a55013b110f8a","slug":"no-damage-in-the-absence-of-any-money-in-the-district-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में अब कोई भी धन के अभाव में नहीं तोड़ेगा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में अब कोई भी धन के अभाव में नहीं तोड़ेगा दम
अमर उजाला/बिजनौर
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत के शुभारंभ पर बोलते डीएम अटल कुमार राय।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जिले में शुरुआत हो गई। इस योजना के अंतर्गत चयनित परिवार को हर साल पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल के साथ-साथ 13 प्राइवेट अस्पतालों में भी पात्रों को इसका लाभ दिया जाएगा। इस अवसर पर डीएम एवं सीएमओ ने पात्रों को गोल्डन कार्ड दिए।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बिजनौर सांसद भारतेंद्र सिंह, नगीना सांसद यशवंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, डीएम अटल कुमार राय, सीएमओ राकेश कुमार मित्तल, नोडल अधिकारी एसके निगम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। डा. यशवंत सिंह ने कहा कि देश की जनता को इससे बेहतर और स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल सकती। अब कोई भी व्यक्ति धन के अभाव में दम नहीं तोड़ेगा। डीएम ने कहा कि इस योजना से हर वर्ग के व्यक्ति को लाभ मिलेगा, चाहे वह गांव का रहने वाला हो या फिर शहर में निवास करता हो। सीएमओ ने बताया कि इस योजना का लाभ जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल एवं 13 निजी अस्पतालों में दिया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी एसके निगम ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत करीब पौने तीन लाख परिवारों का चयन किया गया है। इसमें ग्रामीण और शहरी सभी शामिल हैं। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसडीएम बिजनौर ब्रिजेश कुमार सिंह, एसडीएम नजीबाबाद डा. पंकज वर्मा, भाजपा जिला प्रभारी अवनीश चौधरी, भानू प्रकाश हिमकर, डा. नवनीत गर्ग, डा. बीरबल सिंह, डा. वीरेंद्र सिंह, मनोज वर्मा, अजीम अहमद मौजूद रहे।
प्राइवेट चिकित्सकों ने नहीं दिखाई रुचि
बिजनौर। आयुष्मान भारत योजना से प्राइवेट चिकित्सकों का मोह भंग हो गया है। जिले भर में काफी संख्या में प्राइवेट अस्पताल और चिकित्सक हैं। हालांकि योजना में शामिल होने के लिए केवल तेरह अस्पतालों ने आवेदन किया है। अधिकारियों ने अभी तक आवेदन करने वाले अस्पतालों का निरीक्षण नहीं किया है। निरीक्षण के बाद ही इन अस्पतालों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
देशभर में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत रविवार को हो गई। इसके अंतर्गत चयनित प्रत्येक परिवार को एक साल में पांच लाख रुपये तक का उपचार मुफ्त दिया जाएगा। इस योजना के लिए प्रत्येक बीमारी के लिए धनराशि शासन से निर्धारित की गई है। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का चयन कर लिया गया है, लेकिन अभी तक चयनित परिवारों को इसकी जानकारी नहीं है कि चयन किसका हुआ और किसका नहीं। विभाग की ओर से इसकी कोई सूची जनहित में सार्वजनिक नहीं की गई है। लाभार्थियों को न तो इसके बारे में जागरूक किया गया है और न ही उन्हें हेल्थ कार्ड ही दिए गए हैं। सूत्रों की माने तो अभी तक केवल तेरह अस्पतालों ने आनलाइन आवेदन किए हैं। हकीकत ये है कि अभी तक अफसरों द्वारा अस्पतालों का निरीक्षण नहीं किया गया है। निरीक्षण रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद ही अस्पतालों को योजना में शामिल किया जाएगा।
आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी एसके निगम ने बताया कि आयुष्मान भारत के अंतर्गत लाभार्थियों का चयन वर्ष 2011 की सामाजिक और आर्थिक जनगणना के आधार पर किया गया है। जिले में 2.73 लाख योजना के अंतर्गत चयनित हैं। इनमें लगभग 1.91 लाख ग्रामीण और लगभग 82 हजार शहरी हैं। शीघ्र ही चयनित सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दिनेश डिमरी ने बताया कि भारत सरकार की यह स्कीम तो जनहित के लिए बेहद लाभकारी है, लेकिन प्राइवेट अस्पतालों में बीमारियों के लिए होने वाले खर्च के हिसाब से बहुत कम है। इस कारण निजी अस्पताल इस योजना से जुड़ने में संकोच कर रहे हैं।
जिले में यहां मिलेगी आयुष्मान भारत योजना की सुविधा और ऐसे मिलेगा लाभ
नोडल अधिकारी एसके. निगम के अनुसार नगीना, स्याऊ, धामपुर, स्योहारा आदि सीएचसी पर पात्रों को लाभ दिया जाएगा। इसके बाद दो धामपुर, एक नूरपुर, पांच बिजनौर के निजी अस्पतालों में लाभ मिलेगा। प्राइवेट अस्पतालों के नाम शासन से रिपोर्ट आने के बाद ही प्रकाशित कराए जाएंगे। योजना के तहत ओपीडी में इलाज का पैसा तभी मिलेगा जब डाक्टर्स आपको इलाज के लिए भर्ती करेंगे। छुट्टी होने के 15 दिन बाद दवा और इलाज का पेमेंट सरकार द्वारा कवर किया जाएगा। मरीज को अपने आधार कार्ड से नामांकन कराने के बाद योजना का लाभ आसानी से मिलेगा।