फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No clue of injured Guldar's cub even after 24 hours

घायल गुलदार की तलाश में भटक रही वन विभाग की टीम

Tue, 17 Nov 2020 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
No clue of injured Guldar's cub even after 24 hours
अफजलगढ़। गांव रसूलाबाद में खेतों के रास्ते पर जख्मी पड़े गुलदार के शावक का अन्य गुलदार द्वारा उठा ले जाने के 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। वन विभाग कैमरे लगाकर व कांबिंग कर घायल गुलदार की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन

रविवार को गांव रसूलाबाद के खेतों के रास्ते में गुलदार का घायल शावक पड़ा था। पुलिस टीम व गांव वालों के सामने ही एक अन्य गुलदार जख्मी गुलदार के शावक को उठाकर खेतों में ले गया था। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। सोमवार को सुबह से अमानगढ़, नगीना व धामपुर सहित करीब दो दर्जन वनकर्मियों ने घायल गुलदार के शावक की करीब चार घंटे तक खेतों में तलाश की। टीम के साथ कुछ गांव वाले भी घायल गुलदार के शावक की तलाश रहे हैं। लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

वन विभाग के एसडीओ हरि सिंह ने बताया कि यह संभवत: गुलदारों के आपसी संघर्ष का मामला है। मौके पर नर व मादा के होने के चिह्न मिले हैं। घायल गुलदार की खोज के लिए चार ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। टीम मौके पर रहकर लगातार कांबिंग करके गुलदार की तलाश करेगी। उन्होंने गांव वालों से खेतों पर अकेले न जाने या लाठी डंडे साथ लेकर जाने की हिदायत दी। ग्रामीण जुगेंद्र सिंह, मस्तराम, सतपाल, विपिन यादव, अजमेर सिंह, पंकज शर्मा आदि ने शीघ्र गुलदारों को वन विभाग के अधिकारियों से पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed