{"_id":"675f201a01c59ff2a00d0851","slug":"night-temperature-13-degrees-people-shivering-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-138303-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रात का तापमान 1.3 डिग्री, ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रात का तापमान 1.3 डिग्री, ठिठुरे लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। तापमान में लगातार गिरावट जारी है। पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ गई। बिजनौर में रात का तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान में गिरावट होने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
रविवार को दिन में तो मौसम ठीक रहा। मगर, रात में सर्दी ने खूब सताया। पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान में रोजाना गिरावट दर्ज हो रही है। इससे अधिक सर्दी बढ़ गई। घरों से बाहर निकलते ही लोगों की कंपकंपी छूटती रही। बाइक सवार लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो गए। चिकित्सक भी सर्दी में बचाव की सलाह दे रहे हैं।
गांव, शहरों में अलाव जलने लगे हैं। राहगीरों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। रविवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि तापमान में अभी और गिरावट होगी। न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने की संभावना है। इससे लोगों को और ठंड सताएगी।
विज्ञापन
n अधिक सर्दी में सूजने लगी हैं लोगों की उंगलियां : अधिक सर्दी होने से लोगों को चिलब्लेंस की समस्या होने लगी है। ठंड के संपर्क में अधिक रहने से हाथों, पैरों की उंगली सूजने लगती हैं। इससे दर्द होता है। इसलिए हाथों, पैरों को ढककर रखें। ताकि चिलब्लेंस की समस्या से बचा जा सके।
चिकित्सकों का कहना है कि ठंड में हाथों में दस्ताने और पैराें में मोजे-जूत पहनें। साथ ही गर्म पानी से हाथों, पैरों से सिकाई करें।