फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   NIA and ED Team raided in Bijnor district and inquiry to many peoples

यूपी: PFI सदस्यों की तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी, हिरासत में एक व्यक्ति, NIA-ED कर रही पूछताछ

Tue, 27 Sep 2022 09:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Sep 2022 09:14 PM IST
सार

NIA और ED की ताबड़तोड़ छापामारी से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। संयुक्त टीम ने पांच नामों के आधार पर लोगों से पूछताछ की। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
NIA and ED Team raided in Bijnor district and inquiry to many peoples
एनआईए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जिले में सोमवार की रात पीएफआई के सदस्यों की तलाश में तीन जगहों पर छापा मारा गया। बताया जा रहा है कि एनआईए और ईडी की संयुक्त टीम जिले में टेरर फंडिंग मामले में जांच करने के लिए कुछ जगहों पर पहुंची थी।

विज्ञापन


बताया गया कि पुलिस ने मंडावली थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मंडावली पुलिस ने बीती रात थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा बौंडा से इस व्यक्ति को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि पीएफआई से जुड़े किसी व्यक्ति के मोबाइल संपर्क में जटपुरा बौंडा के व्यक्ति का नाम आने के बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सौंपे थे पांच नाम
वहीं पुलिस को भी जांच के लिए पांच नाम सौंपे गए थे, जिन्हें लेकर देर रात पुलिस ने मंडावर, नगीना और बिजनौर की जन्नत कॉलोनी में पूछताछ की। हालांकि कोई पुलिस अधिकारी इस पर बोलने को तैयार नहीं हे। 

प्रदेशभर में पीएफआई सदस्यों की जांच और टेंडर फंडिंग की जांच चल रही है। कई जिलों में छापा मारने की सूचना आ रही है। इसी के साथ सोमवार की देर रात जिला मुख्यालय पर जन्नत कॉलोनी, मंडावर और नगीना में टीम पहुंची। टीम ने केंद्रीय एजेंसी से मिले पांच नामों के आधार पर लोगों से पूछताछ की और उनकी गतिविधियों की जांच की। 


यह भी पढ़ें Ankita Bhandari Murder: होश उड़ा देंगे पुलकित के बड़े राज, महिला की जुबानी, पूर्व मंत्री के बेटे की पूरी कहानी

इसके अलावा जिले में अन्य जगहों पर भी एनआईए और ईडी की संयुक्त टीम द्वारा छापा मारने की पुलिस विभाग में चर्चा रही। बताया जा रहा है कि जो पांच नाम पुलिस को मिले हैं, उनका कनेक्शन पीएफआई से बताया जा रहा है। वहीं देर रात हुई छापामारी से हड़कंप मचा रहा।

यह भी पढ़ें: रिहायशी इलाके में संकट: पानी के लिए तरस गए मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed