फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rain spoils the progress, crushing of sugar mills will start in November

Bijnor News: बारिश ने बिगाड़ी चाल, नवंबर में शुरू होगी चीनी मिलों की पेराई

Sun, 25 Oct 2026 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Rain spoils the progress, crushing of sugar mills will start in November
ब्रजवीर चौधरी
विज्ञापन

बिजनौर। बाजार में चीनी के अच्छे भाव से इस बार चीनी मिलों के जल्दी चलने की उम्मीद थी, लेकिन देर तक हुई बारिश ने तैयारियों की रफ्तार धीमी कर दी। अब जिले की चीनी मिलें पिछले पेराई सत्र की तारीखों के आसपास ही शुरू होने की संभावना है। नवंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में सभी दस चीनी मिलों में पेराई शुरू हो सकती है। बारिश का असर गन्ने की मिठास पर भी पड़ा है। चीनी मिल अधिकारियों के अनुसार देर तक बारिश होने के कारण वर्तमान में गन्ने में चीनी का परता आठ प्रतिशत से कम है।
जिले में 2.57 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की फसल है। इसकी पेराई के लिए जिले में दस चीनी मिलें संचालित हैं। चीनी मिलों के शुरू होने से किसानों को गन्ना आपूर्ति में सुविधा मिलेगी और खरीद में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


-गत पेराई सत्र की तिथियों के ईद-गिर्द शुरू होगा नया गन्ना पेराई सत्र
विभाग के अनुसार चीनी मिल स्योहारा, बिलाई, बरकातपुर, चांदपुर और बिजनौर मिल एक नवंबर से शुरू हो सकती हैं। बहादरपुर और बुंदकी मिलों में पांच नवंबर से पेराई शुरू होने की संभावना है। धामपुर मिल के लिए छह नवंबर की तारीख प्रस्तावित है। वहीं, चांगीपुर और स्नेह रोड मिलों के 11 नवंबर से शुरू होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पेराई सत्र में स्योहारा और चांदपुर मिल सात नवंबर को, जबकि बिलाई तीन नवंबर और बरकातपुर पांच नवंबर को चालू हुई थीं। बिजनौर, बहादरपुर, बुंदकी और चांगीपुर मिल सात नवंबर को शुरू हुई थीं। धामपुर मिल छह नवंबर और स्नेह रोड मिल 11 नवंबर को चालू हुई थी।


-इस बार और पिछले पेराई सत्र की तुलनात्मक स्थिति
चीनी मिल - इस बार संभावित तिथि - गत सत्र में शुरुआत
स्योहारा - 1 नवंबर -
7 नवंबर
बिलाई
- 1 नवंबर - 3 नवंबर
बरकातपुर - 1 नवंबर - 5 नवंबर
चांदपुर
- 1 नवंबर - 7 नवंबर
बिजनौर - 1 नवंबर -
7 नवंबर
बहादरपुर - 5 नवंबर - 7 नवंबर
बुंदकी - 5 नवंबर - 7 नवंबर
धामपुर - 6 नवंबर - 6 नवंबर
चांगीपुर - 11 नवंबर - 7 नवंबर
स्नेह रोड - 11 नवंबर - 11 नवंबर
-नोट यह आंकड़े गन्ना विभाग के अनुसार है। इस सीजन में चीनी मिलों के पेराई सत्र होने की तिथि संभावित है।

जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने बताया कि इस बार चीनी मिलों के संचालन की संभावित तिथियां जारी हो गई। समय पर चीनी मिलों का पेराई सत्र आरंभ कराने पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed