{"_id":"6add08627a32aaa5be08036e","slug":"due-to-fire-in-the-coach-of-shaheed-express-janata-express-remained-standing-at-bundki-station-for-one-and-a-half-hour-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-193811-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शहीद एक्सप्रेस के कोच में आग लगने से बुंदकी स्टेशन पर डेढ़ घंटा खड़ी रही जनता एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शहीद एक्सप्रेस के कोच में आग लगने से बुंदकी स्टेशन पर डेढ़ घंटा खड़ी रही जनता एक्सप्रेस
विज्ञापन
नगीना । अमृतसर से जयनगर जा रही शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में चार्जिंग प्वाइंट में शॉट सर्किट से आग लगी थी। आग लगने की वजह से देहरादून से चलकर वाराणसी जाने वाले जनता एक्सप्रेस को भी डेढ़ घंटा तक बुंदकी स्टेशन पर रोक कर रखा गया। जिसे शहीद एक्सप्रेस के नगीना से निकलने के बाद ही रवाना किया गया।
अग्निशमन प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि रात में 11:24 पर सलोनी नामक युवती ने नगीना रेलवे फाटक पर ट्रेन के कोच में आग लगने की सूचना दी थी। सूचना मिलने के पांच मिनट बाद ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंच गई तथा आग पर काबू पाया। बताया कि ट्रेन के स्लीपर कोच एस -6 में पूरी तरह धुआं भरा हुआ था तथा 67 नंबर सीट पर आग लगी थी। सीट और उस पर रखा कपड़ों से भरा बैग जल रहा था। पानी डालकर आग को बुझाया गया। एहतियात के तौर पर रेलवे ने यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया। उन्होंने संभावना जताई कि 67 नंबर सीट के यात्री अपने मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर सो गए होंगे और शॉर्ट सर्किट के चलते यह घटना हो गई।
35 मिनट तक रेल फाटक पर खड़ी रही शहीद एक्सप्रेस
शहीद एक्सप्रेस 35 मिनट रेलवे फाटक पर और 42 मिनट तक नगीना रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे फाटक के करीब खड़े राहगीरों की माने तो स्लीपर कोच एस-6 में आग लगने के बाद धुआं उठते ही कोच में मौजूद यात्री ट्रेन के नीचे पटरियों पर कूद पड़े। सामान हाथ में लेकर कूदते समय काफी यात्रियों के पैरों व हाथों में चोट भी लगी।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर नगीना मारूफ अली ने बताया कि रात्रि में करीब 10:36 बजे नगीना आने वाली जनता एक्सप्रेस भी इस घटना के चलते करीब ढाई घंटा विलंब से पहुंची थी। शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग लगने की घटना के चलते बुंदकी स्टेशन पर जनता एक्सप्रेस को करीब डेढ़ घंटे रोकना पड़ा था।