फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   New circle rates implemented; hike of up to 18 percent.

Bijnor News: नए सर्किल रेट लागू, 18 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

Wed, 02 Sep 2026 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
New circle rates implemented; hike of up to 18 percent.
- कई प्रमुख मार्गों पर जमीन के दाम आसमान पर
विज्ञापन

- सभी तहसीलों में मंगलवार से बढ़ी दर पर की गई जमीनों की रजिस्ट्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में नई सर्किल रेट सूची एक सितंबर से लागू कर दी गई। मंगलवार की सुबह जिलाधिकारी जसजीत कौर ने इसके आदेश कर दिए और सुबह से ही बदली गए सर्किल रेट के हिसाब से रजिस्ट्री गई। सर्किल रेट पर जिलेभर में 248 आपत्तियां आई थी। इनके निस्तारण के बाद सर्किल रेट में 10 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है।
निबंधन विभाग और प्रशासन के संयुक्त सर्वे के बाद इस बार भी सर्किल रेट लागू करने की सिफारिश की गई। पिछले पांच साल से लगातार जिले में सर्किल रेट में वृद्धि हो रही है। 24 अगस्त तक इन पर आपत्तियां भी मांगी गई। जिसमें सबसे ज्यादा 224 आपत्तियां सदर तहसील में आई। इसके अलावा चांदपुर में 17, नगीना में चार, धामपुर में दो, नजीबाबाद में एक आपत्ति आई।
विज्ञापन

सदर तहसील में सबसे ज्यादा आपत्तियां उन क्षेत्रों से आई, जिस क्षेत्र से गंगा एक्सप्रेसवे निकल रहा है। किसानों ने दस करोड़ प्रति हेक्टेयर सर्किल रेट करने की मांग की थी। यह मांग तो नहीं मानी गई, लेकिन जिलेभर में 10 से लेकर 20 प्रतिशत तक की सर्किल रेट में वृद्धि की गई। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि एक सितंबर से ही नए सर्किल रेट लागू हो गए हैं। अब इन्हीं नए सर्किल रेट पर जमीनों की रजिस्ट्री होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बिजनौर मुख्यालय की प्रमुख जगहों के यह रहेंगे सर्किल रेट
- चांदपुर मोड़ से चांदपुर चुंगी तक 40,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
- मेरठ चुंगी से चांदपुर चुंगी तक 38,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
- जानी के चौराहे से रामलीला चौराहे तक 62,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
- जानी के चौराहे से बाबा हरिहर मंदिर होते हुए चांदपुर रोड तक 39,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
-रामलीला चौराहे से शिव चौक जैन मंदिर तक 45,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर

- जैन मंदिर से सराफा बाजार चौराहे तक 68,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
- रोडवेज चौराहे से इलाहाबाद बैंक होते हुए राम के चौराहे तक 42,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
- पुराने इलाहाबाद बैंक से शम्भू दयाल चौराहा होते हुए बुल्ला चौराहे तक 63,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
-मेन मंडी, पामरगंज, अनाज मंडी, पंचमुखी मंदिर क्षेत्र तक 1,03,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
- विदुरकुटी रोड से बक्खीवाला रोड पर रेलवे फाटक तक 48,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
------चांदपुर में 16 प्रतिशत तक बढ़े सर्किल रेट
चांदपुर में सर्किल रेट लिस्ट के अनुसार नगर के मोहल्ला साहुवान में न्यूनतम 27000 से 32000 रुपये, मोहल्ला चिम्मन में न्यूनतम 17000 से 20000 रुपये, कोटला में न्यूनतम 23000 से 27000 रुपये, कटारमल में न्यूनतम 19000 से 22000 रुपये, कायस्थान में न्यूनतम 18000 से 21000 रुपये, काजीजादगान में न्यूनतम 15000 से 18000 रुपये, अंबेडकर चौक से चरण सिंह चौक तक न्यूनतम 52000 से 61000 रुपये, चरण सिंह चौक से नूरपुर रोड भारत पैट्रोल पंप तक न्यूनतम 52000 से 61000 रुपये हो गए हैं। सब रजिस्ट्रार देशराज सिंह ने बताया कि नए सर्किल रेट में लगभग 15-16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
---- नगीना में प्रमुख जगहों के सर्किल रेट
नगीना में बिजनौर रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग से गोयल प्रेस होते हुए फोरलेन हाईवे तक अकृषक भूमि के रेट पहले 55,000 थे जो अब 60,000 होंगे। रेलवे स्टेशन नगीना से गांधी मूर्ति होते हुए तहसील तक 60,000 थे जो अब 69,000 होंगे। तहसील से थाना होते हुए नंदपुर बाई पास तक 50000 थे जो अब 58,000 होंगे। प्रेम पुस्तकालय से जामा मस्जिद चौराहे तक पहले 50000 थे जो कि अब 58000 होंगे। लाला राधेश्याम चौराहे से धामपुर रोड नगर पालिका गेट तक पहले 35000 थे जो अब 40000 होंगे।
-- धामपुर में नए सर्किल रेट पर हुई रजिस्ट्री
धामपुर। नए सर्किल रेट एक सितंबर मंगलवार से लागू हो गए हैं। धामपुर के उप निबंधक कार्यालय में मंगलवार को नए सर्किल रेट पर 12 लोगों ने बैनामे करवाए। मुरादाबाद मार्ग पर स्थित धामपुर जंक्शन कॉलोनी में पहले जमीन के सर्किल रेट 24 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर थे। अब बढ़कर 26 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गए हैं। दुर्गा विहार कॉलोनी में पहले 17 हजार रुपये प्रति मीटर कर रेट था। अब 19 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गया है। कॉमर्शियल निर्माण दर के रेट पहले 16 हजार प्रति वर्ग मीटर था। अब 17 हजार हो गए हैं।
---- नजीबाबाद में 10 से 15 प्रतिशत सर्किल रेट में हुई वृद्धि
नजीबाबाद में नगर और आसपास के क्षेत्र में प्लॉट, दुकानों और बहु मंजिला इमारतों के सर्किल रेट में 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। जलालाबाद क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी क्षेत्र में छह मीटर चौड़ी सड़क का सर्किल 6000 से बढ़कर 7000 रुपये प्रति वर्ग मीटर, छह से नौ मीटर चौड़ी सड़क का सर्किल रेट 6800 से बढ़कर 7900 रुपये प्रति वर्ग मीटर, व्यावसायिक क्षेत्र का सर्किल रेट 49,000 से बढ़कर 66,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर हुआ है।
एक सितंबर से नगर के बढ़े हुए सर्किल रेट में अम्दू खा़ं चौराहे से गढ़ी चौराहे तक प्लॉट का सर्किल रेट 26,000 रुपये, निर्मित दुकान का 88,000 रुपये और बहु मंजिला इमारतों का सर्किल रेट 89,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर हुआ है।
नगर के प्रमुख बाजारों पूजा मार्केट से गोल्डन मार्केट, कटहरा बाजार, श्री मार्केट, शान मार्केट क्षेत्र में प्लॉट का सर्किल रेट 71, 000, दुकानों का एक लाख 91,000 और बहु मंजिला इमारतों का सर्किल रेट 2,08,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर पहुंचा है।

---नए सर्किल रेट लागू कर दिए गए
एआईजीएआईजी स्टांप तेज सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार से नए सर्किल रेट लागू कर दिए गए हैं। अब नए सर्किल रेट के हिसाब से ही बैनामों पर स्टांप ड्यूटी लगाई जा रही है। सभी शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed