फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nehru Chowk area sealed in Chandpur

चांदपुर में नेहरू चौक एरिया सील किया

Fri, 10 Apr 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Nehru Chowk area sealed in Chandpur
चांदपुर में नेहरू चौक एरिया सील किया
विज्ञापन

चांदपुर। कानपुर में चांदपुर निवासी जमाती के पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने सख्ती का रुख अपना लिया है। चांदपुर में नेहरू चौक के करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र को सील कर दिया है। सील क्षेत्र को नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा सैनिटाइज किया गया है। डीएम एवं एसपी ने मौका मुआयना कर हॉटस्पाट जैसे दिशा निर्देश देते हुए लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने को कहा है।
कानपुर में चांदपुर निवासी जमाती के पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन ने परिजनों को क्वारंटीन कर दिया था। शुक्रवार को प्रशासन ने नेहरू चौक क्षेत्र को एक किलोमीटर के दायरे में पूरी तरह से सील कर दिया है। किसी के भी बाहर आने जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। नगरपालिका के कर्मचारियों ने प्रतिबंधित क्षेत्र को पूरी तरह से सैनिटाइज किया। एसडीएम घनश्याम वर्मा व पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने नेहरू चौक, मंडी कोटला क्षेत्र में सभी दुकानों को बंद करा दिया। प्रशासन ने सिलारा तिराहा, एमएम इंटर कालेज तिराहा, फव्वारा चौक, मनिहारों वाली गली, जनता मेडिकल स्टोर के पास, बकर कस्साबों वाली गली में बेरिकेडिंग लगाकर पुलिस तैनात कर दी है। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अनुज कौशिक, नौबहार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

नेहरू चौक के एक किलोमीटर क्षेत्र को पूरी तरह से सील किए जाने के बाद डीएम रमाकांत पाण्डेय, एसपी संजीव त्यागी, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने मौका मुआयना कर जानकारी ली। डीएम एवं एसपी ने पुलिस, तहसील व नगरपालिका प्रशासन को हॉटस्पॉट जैसे निर्देश देते हुए लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कराने के निर्देश दिए। एसपी ने क्षेत्र में प्रतिदिन सैनिटाइजेशन किए जाने, पुलिस की गश्त ड्यूटी लगाने, 112 वाहन मौके पर मौजूद रहने, बीमारी का बहाना बनाकर भी किसी को आने-जाने न देने, ड्रोन कैमरे द्वारा निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने निर्देश दिए कि सील वाले क्षेत्र में आने वाली सभी दुकान, बैंक आदि बंद रहेंगे। कोई अधिक बीमार है तो उसे अस्पताल तक एंबुलेंस के द्वारा ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि जनपद बिजनौर में अभी तक कोई कोरोना वायरस को पॉजिटिव केस नहीं आया है। कानपुर में पॉजिटिव आया है। वह तथा उसके साथ के लोग कानपुर में ही हैं। जांच में रिपोर्ट आई है कि उसका यहां आना भी नहीं हुआ है। सतर्कता बरते हुए क्षेत्र को सील किया जा रहा है। राशन वितरण हो रहा है। सप्लाई की व्यवस्था डोर-टू डोर ही होगी। कंट्रोल रूम का फोन नम्बर 220541 है। अखबार की सप्लाई जारी रहेगी। परिवार के सदस्यों का भी सैंपल होगा। बाकी एरिया में भी रेंडम सैम्पल होगा। मौके पर एसडीएम घनश्याम वर्मा, सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed