फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Naya Dawn: An exercise to get the youth out of the swamp of intoxication

नया सवेरा: युवाओं को नशे की दलदल से निकालने की कवायद

Fri, 23 Sep 2022 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Naya Dawn: An exercise to get the youth out of the swamp of intoxication
बिजनौर पुलिस लाइन में मेडिल स्टोर संचालकों की गोष्ठी को संबोधित करते एसपी दिनेश सिंह। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। नया सवेरा अभियान के तहत युवाओं को नशे की दलदल से निकालने की कवायद चल निकली है। इसी क्रम में मेडिकल स्टोर संचालकों के संग गोष्ठी की गई। जिसमें पुलिस अफसरों ने सहयोग मांगा, वहीं ऐसे युवाओं की सूची तैयार करने को कहा जोकि मेडिकल स्टोर से नशे की दवाई खरीदने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी दिनेश सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने जिलेभर में संचालित मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ संवाद गोष्ठी की। एसपी ने कहा कि नशा बेचने वालो को चिन्हित करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए यह अभियान चलाया गया है। नशे के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाते हुए समाज व समुदाय का सहयोग लेते हुए नशा करने वालों को नशे की लत से निकालकर उनके जीवन में नया सवेरा लाना है। समाज में नशे की प्रवृत्तियां तेजी से बढ़ने के कारण यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि जो युवा इस नशे के दलदल में फंसे है, उन्हें चिन्हित कर इस दलदल से निकालने का काम करेंगे।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि अधिकतर युवा नशे के इंजेक्शन या गोली जैसी दवाएं मेडिकल स्टोर से खरीदते हैं। मेडिकल स्टोर पर दवाई बेचने वालों से आग्रह किया कि ऐसे युवाओं को चिन्हित कर पुलिस का सहयोग करें। साथ ही नशे के लिए उपयोग की जाने वाली दवाओं की बिक्री नहीं करने की अपील की गई। गोष्ठी में विभिन्न थाना क्षेत्रों से करीब 300 मेडिकल स्टोर संचालकों ने हिस्सा लिया। कई मेडिकल स्टोर संचालकों ने भी अपने विचार रखे। साथ ही पुलिस की ओर से नशे के विरुद्ध चलाई जा रही मुहीम को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed