फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   National Cancer Awareness Day today: Tobacco has to be chewed expensive, mouth cancer is happening

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस आज : तंबाकू को चबाना पड़ा महंगा, हो रहा मुंह का कैंसर

Sun, 06 Nov 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
National Cancer Awareness Day today: Tobacco has to be chewed expensive, mouth cancer is happening
राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस आज : तंबाकू को चबाना पड़ा महंगा, हो रहा मुंह का कैंसर
विज्ञापन

बिनजौर। एक तरफ तो आज हम राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोग तंबाकू और सिगरेट का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। पैकेट पर तंबाकू सेहत के लिए हानिकारक है, लिखा होने के बावजूद भी लोग इसे नजरअंदाज कर तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों में ओरल कैविटी कैंसर की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। जिला अस्पताल में ओरल कैविटी के हर महीने 10 मरीज तक पहुंच रहे हैं। हर साल सात नवंबर को विश्व कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है।
जिला अस्पताल में आने वाले ओरल कैविटी कैंसर के मरीज सीधे दवाई लेने नहीं पहुंच रहे हैं। बुखार या अन्य किसी बीमारी की दवाई लेने के दौरान मुंह में हो रही दिक्कत के बारे में चिकित्सक को बताते हैं। जांच करने पर कुछ मरीजों में ओरल कैविटी कैंसर के लक्षण दिखाई देते हैं। जिला अस्पताल में आ रहे मरीजों में होंठ, गाल, लार ग्रंथिया, हार्ड तालू, मसूड़ों, टांसिल, जीभ का ओरल कैविटी कैंसर देखने को मिल रहा है। चिकित्सकों की मानें तो तंबाकू और धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों को यह समस्या ज्यादा हो रही है। तंबाकू का सेवन करने से मांसपेशियां बढ़ जाती है, जो कैंसर का रूप ले लेती हैं। अगर मरीज शुरूआत में ही इसका दवाई ले तो जिला अस्पताल में इसका इलाज संभव है। देर में पता चलने पर चिकित्सक मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर देते हैं।
विज्ञापन

गांवों में नल दे रहे पीला पानी
जिले के नगीना रोड स्थित कारखानों का प्रदूषित पानी छोईया नदी के पानी को दूषित कर रहा है। छोईया नदी के किनारे बसें गांवों के नल पीला पानी दे रहे हैं। जिसे पीने से मनुष्यों और पशुओं में बीमारियां बढ़ रही हैं। इन गांवों में 20 से ज्यादा लोगों की कैंसर से मौत हो चुकी हैं। अब भी कुछ लोग कैंसर से ग्रसित हैं। यही वजह है कि लोग गांवों से पलायन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओरल कैविटी कैंसर के लक्षण
बिना किसी कारण नियमित बुखार आना
मुंह में हो रहे छाले या घाव का ठीक न होना
मुंह का कोई ऐसा क्षेत्र जिसका रंग बदल रहा हो
चबाने या निगलने में दिक्कत होना
जबड़े या होठों को घुमाने में परेशानी होना
ओरल कैविटी कैंसर से बचाव
रोजाना दांतों की सफाई करें
धूम्रपान और तंबाकू का सेवन न करें
लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लें
जिला अस्पताल में आ रहे ओरल कैविटी कैंसर के मरीजों की जांच के बाद जानकारी हो रही है। 60 फीसदी लोग तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। तंबाकू के ज्यादा सेवन से यह समस्या बढ़ रही है - डॉ. आरएस वर्मा, फिजीशियन जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed