{"_id":"66b6ad0cbc51d4924b01fe94","slug":"nagina-mp-raised-the-demand-for-an-airport-in-nagina-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-128537-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नगीना सांसद ने नगीना में एयरपोर्ट की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नगीना सांसद ने नगीना में एयरपोर्ट की मांग उठाई
विज्ञापन
बिजनौर, नगीना। आसपा प्रमुख व नगीना सांसद चंद्रशेखर ने संसद में अपने लोकसभा क्षेत्र नगीना के लिए एयरपोर्ट की आवाज उठाई। उन्होंने नगीना के प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए पायलट ट्रेनिंग स्कूल खोले जाने की भी मांग की।
संसद में बोलते हुए नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री का कथन है कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई जहाज में सफर कर सकेगा। लेकिन वर्तमान परिवेश में यह संभव होता नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि हवाई जहाज का सफर इतना महंगा हो गया है कि गरीब व्यक्ति के उसमें सफर करने का सपना आज भी सपना बना हुआ है।
सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार को इस बात पर विचार करना चाहिए कि देश के गरीब लोग भी हवाई जहाज में सफर कर सकें। उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र नगीना में एयरपोर्ट बनाए जाने की मांग भी की। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पंजाब में अपने भाषण के दौरान जालंधर के आदमपुर में स्थित एयरपोर्ट का नाम संत गुरु रविदास जी के नाम पर रखने की बात कही थी लेकिन यह वायदा आज तक पूरा नहीं हो सका है।