फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Nagar Kirtan taken out on the festival of lights

प्रकाशोत्सव पर निकाला गया नगर कीर्तन

Sun, 09 Jan 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan taken out on the festival of lights
प्रकाशोत्सव पर निकाला गया नगर कीर्तन
विज्ञापन

धामपुर। सिखों के दशमेश गुरु गुरु गोविंद सिंह के 355 वें प्रकाशोत्सव पर शनिवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में गतका पार्टी व अखाड़े के करतब आकर्षण का केंद्र रहे। कीर्तन का नगर में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से आयोजित भव्य नगर-कीर्तन का शुभारंभ मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में विधायक अशोक राणा, पालिकाध्यक्ष राजु गुप्ता व प्रधान अमरजीत सिंह आदि ने हरी झंडी दिखा कर किया। इससे पहले ज्ञानी रघुवीर सिंह ने गुरुद्वारे में देश की तरक्की और खुशहाली की अरदास की। गुरुग्रंथ साहिब की पालकी की अगुवानी घुड़सवारी व पैदल पंज प्यारों ने की।
विज्ञापन

गुरुनानक स्कूल की छात्राएं, शिक्षिकाएं और गुरुघर की सेविकाएं गुरु ग्रंथ साहिब पालकी के आगे सफाई करती चल रही थीं। नगर कीर्तन में गुरु गोविंद सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व से जुड़ीं झांकियां प्रदर्शित की गईं। स्त्री सत्संग सभा, साहिब जादा अजीत सिंह दल, चाकर गोविंद जत्था, गुरुदास सेवा दल, माता सुंदरी दल, सुखमनी सोसाइटी, बेबे नानकी दल की जत्थेदार और सेविकाएं गुरु गोविंद सिंह के आदर्शों का गुणगान करती चल रही थीं। नगर कीर्तन का पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान, श्रीगणेश चौथ समिति के संरक्षक विजय जैन, हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह ने भी कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। नगर कीर्तन में गुरुद्वारा गुरु श्री सिंह के प्रधान अमर जीत सिंह, गुरचरन सिंह चावला, गगनदीप चावला, गुरमीत सिंह गांधी, तरनजीत सिंह मोंगा, तजेंद्र सिंह सिडाना आदि मौजूद रहे।

नगर कीर्तन की झांकी में नृत्य करते बच्चे।

नगर कीर्तन की झांकी में नृत्य करते बच्चे।- फोटो : DHAMPUR

धामपुर में निकले नगर कीर्तन के दौरान गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह व ज्ञानी रघुवीर सिं?

धामपुर में निकले नगर कीर्तन के दौरान गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह व ज्ञानी रघुवीर सिं?- फोटो : DHAMPUR

धामपुर में निकले नगर कीर्तन का स्वागत करते हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डा. एनपी सिंह व अन्य ?

धामपुर में निकले नगर कीर्तन का स्वागत करते हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डा. एनपी सिंह व अन्य ?- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed