{"_id":"6339d6a32456b920fc087b19","slug":"muzaffarnagar-won-the-final-of-kabaddi-tournament-nazibabad-news-mrt6079354153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद।ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट में फाइनल में मुजफ्फरनगर की गांव टंढेड़ा टीम ने आश्रय एकेडमी को 12 अंकों से हराकर जीत लिया। विजेता और उपविजेता टीम को नगद धनराशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
अकबर क्लब की ओर से गांव कल्हेड़ी में दो दिवसीय ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। दूसरे दिन के लीग मैच में मुजफ्फनगर ने जलालपुर को 19-10 से, बागपत ने गाजियाबाद को 21-8 से, दिल्ली ने धर्मपुरा को 25-14 से हराया। गुरुकुल एकेडमी ने दिल्ली को 21-16 से, आश्रय एकेडमी ने आलोपुर को 18-16 के अंतर से पराजित किया। बागपत ने धर्मपुरा ए को 22-16 से, कल्हेड़ी ने जटनीवाला को 25-11 से, गुरुकुल एकेडमी ने बागपत को 27-17 से हराया।
पहला सेमीफाइनल मैच मुजफ्फरनगर की टंढेड़ा टीम और कल्हेड़ी बीच हुआ, जिसे टंढेड़ा टीम ने 26-24 से जीता। दूसरे सेमीफाइनल में आश्रय एकेडमी ने गुरुकुल एकेडमी को 24-22 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला मुजफ्फरनगर की टंढेड़ा टीम और आश्रय एकेडमी के बीच हुआ। जिसमें मुजफ्फरनगर की टंढेड़ा टीम ने 22-10 से जीत हासिल की। रेफरी की भूमिका में मुकीम शकरपुरी और अशरफ जलालाबादी ने की। मुख्य अतिथि नौशाद ठेकेदार, विशिष्ठ अतिथि अकरम शेख, ग्राम प्रधान मो. जाकिर ने विजेता और उपविजेता टीम को नगद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।