फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Muslim artisans making effigies of Ravana and Kumbhkaran

Bijnor: रावण और कुंभकरण के पुतले बना रहे मुस्लिम कारीगर, पांच दशक से यामीन ने संभाली कमान

Wed, 09 Oct 2024 02:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 09 Oct 2024 02:58 AM IST
सार

बिजनाैर में रावण और कुंभकरण के पुतलों का निर्माण करीब पांच दशक से ज्यादा से मुस्लिम कारीगर कर रहे हैं।

विज्ञापन
Muslim artisans making effigies of Ravana and Kumbhkaran
रावण का पुतला - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में विजयदशमी पर्व पर रामरीला मैदान में 35 फीट के रावण और 30 फीट के कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा। इन पुतलों का निर्माण करीब पांच दशक से ज्यादा से मुस्लिम कारीगर कर रहे हैं।

विज्ञापन


रामसेवक मंडल श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विकास गुप्ता उर्फ रॉकी ने बताया कि शुरू में मोहल्ला शाहचंदन निवासी अब्दुल्ला पुतलों को बनाया करते थे। इसके बाद उनके परिवार के ही इश्तियाक ने कमान संभाली।

विज्ञापन

पिछले करीब पांच दशक से इसी परिवार के यामीन ने इस काम को संभाल रखा था। अब करीब छह सात साल से अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा निवासी जमील अहमद पुतले बनाने का काम कर रहे हैं।

 जमील अहमद(62) ने बताया कि उन्होंनेे पुतला बनाने का काम बुलंदशहर में उस्ताद यामीन से सीखा था। उस्ताद का इंतकाल हो गया है। जमील अहमद ने बताया कि उन्होंने इस कार्य में अपने पुत्र अकरम और नईम खान को भी लगा रखा है।

ये सामान लगता है पुतले बनाने में
कारीगर जमील अहमद ने बताया कि 35 फीट के रावण और 30 फीट के कुंभकरण के पुतले को तैयार करने में करीब एक माह का समय लगता है। करीब 120 लकड़ी के बांस, मैदा, शरीर बनाने में काले रंग के कागज व चेहरा बनाने में रंगीन कागज, कपड़ा, पटाखों का इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed