मर्डर: बिजनौर में दिन निकलते ही वारदात, खेत पर गए एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
बिजनौर में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस इन पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रही है। बिजनौर जनपद में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट 2.0 : पश्चिमी यूपी के 10 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, मेरठ से दलित और गुर्जर चेहरा, देखें पूरी लिस्ट
बिजनौर के थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव स्वाहेड़ी बुजुर्ग में गांव के ही पास जंगल में खेत में मेहड़ा देने को लेकर चली गोली में देवेंद्र सिंह की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके बेटे अतुल, मोहित भी गोली व धारदार हथियार लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मौके पर पुलिस बल काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। एसपी सिटी ने भी घटनास्थल का दौरा किया। मेहड़ा चोरी का बताया जाता है।