फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Municipality will increase the rent of shops

Bijnor News: पालिका बढ़ाएगी दुकानों का किराया

Sat, 11 Jan 2025 04:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 11 Jan 2025 04:44 PM IST
विज्ञापन
Municipality will increase the rent of shops
बिजनौर, धामपुर। धामपुर नगर पालिका की ओर से पालिका की 562 दुकानों और अन्य संपत्ति के किराए में बाजार सर्किल रेट के हिसाब से वृद्धि होगी। अधिकारियों ने इसका खाका तैयार कर लिया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि पालिका की 18 जनवरी को 12 बजे बोर्ड की बैठक होगी। बैठक में पालिका संपत्ति का किराया बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव सबसे अहम होगा। पालिका की आमदनी को बढ़ाने और डीएम के आदेशों के अनुपालन में पालिका की ओर से यह निर्णय लिया जाएगा। पिछले 15 सालों से किराए की दुकानों का एक भी रुपया बतौर किराया बढ़ोतरी नहीं हुई। पालिका सीमा में करीब 562 पालिका संपत्ति बतौर दुकानें हैं। जो लोगों के पास न्यूनतम किराये पर पिछले कई दशकों से चली आ रहीं हैं। इससे पालिका को अधिकतम 12 लाख की वार्षिक आय हो रही है। जो अपेक्षा से कम है। ईओ का कहना है कि धामपुर पालिका में वर्तमान बाजार सर्किल रेट तीन हजार से लेकर पांच हजार रुपये मासिक का चल रहा है। पर पालिका की ओर से अभी भी पालिका की इन 562 दुकानों का मासिक किराया 125 रुपये से लेकर अधिकतम 500 रुपये तक ही चला आ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed