{"_id":"66dca35cf9c8342a560ec1f4","slug":"municipality-will-buy-15-thousand-pairs-of-dustbins-to-improve-cleanliness-system-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-130204-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए 15 हजार जोड़े डस्टबिन खरीदेगी पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए 15 हजार जोड़े डस्टबिन खरीदेगी पालिका
विज्ञापन
धामपुर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में तीन करोड़ के प्रस्ताव पास
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में तीन करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव पास हुए। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए 15 हजार जोड़े डस्टबिन की खरीदारी करने, एमआरएफ सेंटर और शेल्टर होम को एनजीओ को देने का प्रस्ताव रखा गया।
पालिका बोर्ड की बैठक आचार्य पंडित रुद्रदत्त शर्मा पुस्तकालय में हुई। इसमें नगर पालिका की किराए की संपत्तियों का किराया बढ़ाने, जल कल, पथ प्रकाश, सफाई विभाग के निष्प्रोज्य सामान की नीलामी कराने, संचारी रोगों की रोकथाम के लिए फॉगिंग मशीनों की खरीदारी करने, सफाई के लिए दो ट्रैक्टर और ट्राली की खरीदारी करने का प्रस्ताव रखा गया।
मृतक आश्रित के रूप में नियुक्त लिपिक तरुण कुमार की नौकरी की वैधानिकता का पता लगाने के लिए कार्मिक विभाग से राय लेकर कार्रवाई किए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला ने बताया कि करीब तीन करोड़ के प्रस्ताव पास हुए हैं। धन का आवंटन होने के साथ विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह और संचालन पवन कुमार ने किया। बैठक में पालिका सदस्य संतोष राजपूत सुमित महेश्वरी, हिना सलमान, जैनब, अकबर दीवाना, मुंशी नसीम आदि सदस्य मौजूद रहे।