फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Municipality used bulldozer to demolish illegal encroachments on Johari land.

Bijnor News: पालिका ने बुलडोजर चला जौहड़ी की जमीन हुए अवैध कब्जों को ध्वस्त कराया

Mon, 18 Dec 2023 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 18 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Municipality used bulldozer to demolish illegal encroachments on Johari land.
मुहल्ला पहाड़ी दरवाजा में हंगामाकररही महिलाओं को पकड़ कर ले जाती महिला पुलिस। संवाद
- कब्जा हटाने पहुंची टीम का विरोध करने पर पुलिस ने एक दर्जन महिला, पुुरुषों को हिरासत में लिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर, धामपुर। पालिका अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा में जोहड़ी की जमीन में चार लोगों की ओर से किए गए अवैध कब्जे को भारी विरोध के चलते जेसीबी चलाकर ध्वस्त करा दिया। मोहल्ले के लोगों ने विरोध कर कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया। जिसे पुलिस ने हस्तक्षेप कर विफल कर दिया। पुलिस ने हंगामा कर रहे करीब एक दर्जन से ज्यादा महिला और पुरुषों को हिरासत में लिया। पुलिस निरीक्षक राजेश बैंसला का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ शांति भंग के आरोप में कार्रवाई होगी।

पालिका के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा में पालिका के रिकार्ड में एक जोहड़ी है। इस जोहड़ी की जमीन पर चार लोगों जीशान, इमरान, अरशद और शाकिर आदि ने अवैध तौर पर कब्जा कर रखा था। इन लोगों को पालिका की ओर से कई महीने पहले अवैध कब्जा हटाने को नोटिस भी दिए जा चुके थे। आरोपियों पर कोई असर नहीं हुआ तो पांच दिन पहले पालिका की टीम ने मौके पर मुनादी कराकर कब्जे को हटवाने का आग्रह किया था। आरोपियों को दो दिन का कब्जा हटाने का वक्त दिया था। पर जब भी आरोपियों की ओर से कोई प्रयास नहीं किया गया। जिस पर पालिका ने सोमवार को पुलिस बल के साथ जेसीबी चलवा कर अवैध कब्जे को ध्वस्त कर जमीन को सुपुर्दगी में लिया गया।
विज्ञापन


- आरोपियों पर होगी कार्रवाई-राजेश वैंसला, पुलिस निरीक्षक धामपुर

जब पालिका की टीम ने अवैध कब्जों को ध्वस्त करने को जेसीबी चलाने का प्रयास किया तो आरोपी मोहल्ले के लोगों के साथ एकत्र होकर टीम का विरोध कर कार्रवाई को रोकने का प्रयास करने लगे। आरोपियों पर शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई होगी। बताया कि इस दौरान एक बालिका पुलिस की गाड़ी के नीचे आने से घायल हो गई। जिसे उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- पहले हमारी जमीन पूरी कराओ : नाहिदा

विरोध कर रही महिला नाहिदा का कहना है कि उनके चार भाई हैं। चारों भाइयों पर बैनामाशुदा करीब 1040 गज जमीन है। मौके पर 720 गज हो रही है। पालिका की ओर से उनकी जमीन को पूरा तो क्या कराया जाता और उनकी पहले से कम जमीन में पालिका की जमीन बता उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उनके द्वारा पालिका की जमीन पर कब्जा होता तो पालिका की ओर से उनके जमीन से आगे पानी की निकासी के लाखों की लागत से नाला निर्माण कैसे करा दिया।

मुहल्ला पहाड़ी दरवाजा में हंगामाकररही महिलाओं को पकड़ कर ले जाती महिला पुलिस। संवाद

मुहल्ला पहाड़ी दरवाजा में हंगामाकररही महिलाओं को पकड़ कर ले जाती महिला पुलिस। संवाद

मुहल्ला पहाड़ी दरवाजा में हंगामाकररही महिलाओं को पकड़ कर ले जाती महिला पुलिस। संवाद

मुहल्ला पहाड़ी दरवाजा में हंगामाकररही महिलाओं को पकड़ कर ले जाती महिला पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed