{"_id":"629ba1ef4ebc826257243a94","slug":"municipality-removed-encroachment-bijnor-news-mrt5915538195","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका ने हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
हल्दौर में अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
- फोटो : BIJNOR
नगर पालिका ने हटवाया अतिक्रमण
हल्दौर। नगर पालिका ने नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर कई स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। अधिकारियों ने लोगों से चिह्नित स्थानों से दो दिन में स्वयं ही अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है।
नायब तहसीलदार अजय कुमार, पालिका अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल, महिला थाना शहर कोतवाली निरीक्षक, थानाध्यक्ष पालिका की टीम के साथ नगर में शनिवार की शाम अतिक्रमण हटवाने पहुंचे। टीम ने हरबंस गंज बाजार, टॉटमोहरा, जामा मस्जिद, धूलिया महादेव मंदिर, लक्कड़शाह चौराहा, रेलवे फाटक आदि स्थानों पर डाले गए स्लैप, छज्जों और पटो को हथौड़ा से तुड़वाया और बुलडोजर चलवा कर जमींदोज करा दिया।
ईओ हरिलाल पटेल ने नगर में अलग-अलग स्थानों पर चिह्नित अतिक्रमण को संबंधित लोगों से स्वयं हटाने की अपील की है। नगर में मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से डाले गए रेत बजरी मालिक के खिलाफ 5000 रुपये व चार दुकानदारों के खिलाफ अतिक्रमण करने पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने धूलिया महादेव मंदिर के निकट और मुख्य मार्गों के किनारे खड़े डग्गामार और निजी वाहनों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।