{"_id":"6522e93f3fbfce026d0a68a6","slug":"mother-dies-due-to-grief-over-break-up-of-daughters-marriage-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-12228-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बेटी की शादी टूटने के गम में मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बेटी की शादी टूटने के गम में मां की मौत
विज्ञापन
मांग के मुताबिक दहेज नहीं देने पर बेटी की बरात नहीं आई थी
पुलिस बोली, जिम्मेदार लोगो ने मामले में कराया समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला शिव (बिजनौर)। मांग के मुताबिक दहेज नहीं देने पर बेटी की बरात नहीं आई। इसके गम में 65 वर्षीय एक बीमार मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इससे पूरा परिवार गमजदा है। उधर, पुलिस का कहना है कि इस मामले में समझौता हो गया है।
थाना कोतवाली शहर के गांव झलरा निवासी अख्तर ने अपनी बेटी खुशबू की शादी बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव साहलीपुर कोटरा में फरमान के साथ तय की थी। खुशबू की मां बीमार होने के कारण पांच अक्तूबर को बरात आना तय हुआ। आरोप है कि दहेज में बुलेट बाइक की मांग की गई, जिसे देने में परिवार वाले असमर्थ थे। इसी की वजह से तय तरीख पर बरात नहीं आई।
देर रात तक पूरे परिवार ने बरात की इंतजार की गई, समझाया गया, लेकिन बात नहीं बनी। उधर, बीमार मां शाहजहां भी अपनी अंतिम सांसें गिन रही थी। बेटी की बरात के इंतजार में बीमार मां शाहजहां की सात अक्तूबर को मौत हो गई। उधर, पीड़ित परिवार ने बढ़ापुर थाने में इस बाबत शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ लोगों ने लड़की और लड़के पक्ष में समझौता करा दिया।