{"_id":"67cdde2685a87f8d7e039de7","slug":"more-than-half-the-city-had-no-electricity-for-five-hours-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-144781-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आधे से ज्यादा शहर में गुल रही पांच घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आधे से ज्यादा शहर में गुल रही पांच घंटे बिजली
Sun, 09 Mar 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। मेडिकल कॉलेज की 33 केवी की नई विद्युत लाइन बनाई जा रही है। विद्युत लाइन बनाने के लिए रविवार को जिला मुख्यालय के आवास-विकास बिजलीघर, बुखारा बिजलीघर, बकली बिजलीघर का आधा क्षेत्र बंद होने से पांच घंटे की बिजली कटौती रही। कटौती होने से उपभोक्ताओं को पेयजल की परेशानी उठानी पड़ी।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के उमरी मीरा बिजलीघर, मंडावर बिजलीघर, गजरौला शिव बिजलीघर क्षेत्र में कटौती रही। उपभोक्ता विरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, शीमा देवी, प्रीति ने बताया कि रविवार का दिन होने से बिजली कटौती ज्यादा बड़ी दिखाई दी। अवकाश होने के कारण ज्यादा समस्या रही।
बिजनौर डिविजन के प्रथम अधिशासी अभियंता अजय कुमार कैम ने बताया कि मेडिकल बिजलीघर की लाइन डालने का कार्य चल रहा है। इस कारण उस साइड से गुजरने वाली 33 केवी की विद्युत लाइन को बंद रखा गया। दोपहर में लाइन का कार्य पूर्ण होने पर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। बिजली कटौती की सूचना पूर्व भी प्रसारित कर दी गई थी, ताकि उपभोक्ता कटौती समय से पहले जरूरी कार्य पूर्ण कर लें और सहयोग की अपील की थी।