{"_id":"69e66fd39b6a2fb81c0a2364","slug":"mock-drills-were-conducted-in-industrial-establishments-including-sugar-mills-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-177546-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शुगर मिल सहित औद्योगिक प्रतिष्ठानों में हुई मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शुगर मिल सहित औद्योगिक प्रतिष्ठानों में हुई मॉक ड्रिल
विज्ञापन
नांगल सोती के औद्योगिक प्रतिष्ठान पर अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल करते अग्निशमन कर्मी।स्रोत विभाग
नजीबाबाद। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन अग्निशमन विभाग की टीम ने उत्तम शुगर मिल बरकातपुर सहित कई कारखानों पर अग्निकांड रोकने के लिए मॉक ड्रिल की गई।विभाग ने कारखानों के सुरक्षा दस्तों को अग्निकांड सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पांडेय के निर्देशन में चलाए जा रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन सोमवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने नांगलसोती क्षेत्र के विभिन्न कारखानों में मॉक ड्रिल के माध्यम से अग्निकांड सुरक्षा के प्रति कर्मचारी और सुरक्षा दस्ते को जागरूक किया।
अग्निशमन अधिकारी केएस जादौन के नेतृत्व में विभाग के संजीव कुमार, सुधीर, नीरज, विजेंद्र सिंह,कामेश, हिमांशु आदि ने उत्तम शुगर मिल बरकातपुर, उत्तम शुगर मिल आसवनी प्लांट, बालाजी फिलिंग स्टेशन सौफतपुर सहित नांगल क्षेत्र के कारखानों में अग्निकांड सुरक्षा से संबंधित मॉक ड्रिल की।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग की टीम ने औद्योगिक प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों और सुरक्षा दस्ते को अचानक लगने वाली आग को जल्द से जल्द नियंत्रित करने के टिप्स दिए। उन्होंने तैलीया आग को वाटर हाइड्रेंट के साथ फोम की बौछार कर बुझाने की सलाह दी। अग्निशमन अधिकारी ने कारखाने के सुरक्षा उपकरणों का भी निरीक्षण किया और उन्हें दुरुस्त रखने के प्रतिष्ठानों को निर्देश दिए।