मो. शुएब ने कुरानी मुकाबले में पाया पहला स्थान
नजीबाबाद। इस्लामिक कलचर की ओर से दिल्ली में हुए कुरानी मुकाबले में मदरसा जामिया शम्शुल उलूम के मो. शुएब ने पहला स्थान प्राप्त किया है। मदरसा जामिया शम्शुल उलूम हर्सवाड़ा के 13 वर्षीय हाफिज मो. शुएब ने इस्लामिक कलचर की ओर से दिल्ली में आयोजित कुरानी मुकाबले में भाग लिया। देशभर से आए 22 हाफिजों में नजीबाबाद के शोएब ने कुरान से संबंधित प्रतियोगी मुकाबले में हर सवाल का बेहतरीन जवाब देकर ऑल इंडिया पहला स्थान प्राप्त किया। मुकाबले के चेयरमैन मौलाना नजाकत और उनकी कमेटी की ओर से मो. शुएब को 10 हजार रुपये की नकद धनराशि और उमरे के लिए दो टिकट इनाम में दिए गए। नगर के उलमा मौलाना असरार, मुफ्ती सरफराज, कारी शादाब, कारी अकरम, मौलाना मुशर्रफ, हाजी रियाजुद्दीन, मो. याहिया आदि ने शुएब का स्वागत किया।