फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There is no bus stop in the rural area; the bus kept stopping repeatedly until it finally came to a halt.

Bijnor News: ग्रामीण क्षेत्रों के बस स्टॉप नहीं रुक रहीं रोडवेज बसें

Sat, 12 Sep 2026 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
There is no bus stop in the rural area; the bus kept stopping repeatedly until it finally came to a halt.
- यात्रियों में रोष, डग्गामार वाहनों से सफर को मजबूर
विज्ञापन

नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की अधिकांश रोडवेज बसें ग्रामीण अंचल के बस स्टॉप पर नहीं रुक रहीं हैं। यात्रियों और छात्रों को मजबूरन अधिक किराया देकर डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ता है। जिससे परिवहन निगम को राजस्व की हानि पहुंच रही है।
नगर से मेरठ-पौड़ी व हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे गुजरते हैं। उत्तराखंड समेत आसपास के कई जनपदों से परिवहन निगम की बसें गुजरती हैं। नजीबाबाद रोडवेज डिपो से बिजनौर, मेरठ, दिल्ली, कोटद्वार, हरिद्वार के रूट पर अधिकांश बसें दौड़ती है। राजस्व व यात्री सुविधा और देखते हुए ग्रामीण अंचलों में बस स्टॉप बने हैं। बिजनौर मार्ग पर जलालाबाद, हुसैनपुर, भनेड़ा और हरिद्वार मार्ग पर साहनपुर, मंडावली, भागूवाला आदि ग्रामीणों में बस स्टॉप हैं। लेकिन परिवहन निगम की अधिकांश बसें इन स्टॉप पर न रुककर सीधे निकल रहीं हैं।
विज्ञापन

यात्री रोहित कुमार, महेंद्र सिंह, सुनील कुमार, नौशाद ने बताया कि घंटों इंतजार के बाद भी जब बस नहीं रुकती तो मजबूरन डग्गामार वाहन से जाना पड़ता है। रोजाना छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, वहीं सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने निर्धारित स्टॉपेज पर बस रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज डिपो नजीबाबाद के एआरएम सत्यम सिसौदिया ने बताया कि डिपो से संचालित होने वाली सभी बस चालक-परिचालकों से निर्धारित स्टॉपेज पर बस रोकने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही करने वाले चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed