फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   As soon as the sun sets, an elephant comes and stands in the dry watercourse at Old Kalagarh.

Bijnor News: सूरज ढलते ही पुराना कालागढ़ में सूखास्रोत में आकर खड़ा हो जाता है हाथी

Sat, 12 Sep 2026 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
As soon as the sun sets, an elephant comes and stands in the dry watercourse at Old Kalagarh.
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से निकलकर एक हाथी इन दिनों सूरज ढलते ही सूखास्रोत में आबादी के निकट आकर खड़ा हो जाता है। हाथी के आबादी में आने से राहगीरों व ग्रामीणों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।
विज्ञापन

पुराना कालागढ़ में इस्लामनगर बाजार, हेड़िया बस्ती, सिंचाई विभाग कॉलोनी व नई बस्ती के निकट सूखास्रोत में आकर एक हाथी सांझ ढलते ही आ जाता है। हाथी को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पुराना कालागढ़ के सूखास्रोत पुल पर आकर जमा हो जाते हैं। वन विभाग की टीम मौके से नदारद रहती है। इस दौरान शोरगुल कर हाथी को भगाने का प्रयास किया जाता है। नागरिकों शमशुद्दीन अंसारी, हाजी रईस अहमद, शालू अग्रवाल, आसिफ खान आदि का कहना है कि हाथी को आबादी में आने से रोका जाए। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों के निकट गश्त को बढ़ाया जाए। हाथी को वनों में ही रोका जाए। उधर वन क्षेत्राधिकारी एनके रूवाली के अनुसार गश्ती दलों को सतर्क किया गया है। हाथी से नागरिक दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed