फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MNREGA workers' protest ends on assurance

Bijnor News: आश्वासन पर खत्म हुआ मनरेगा कर्मियों का धरना

Sat, 02 May 2026 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers' protest ends on assurance
नहटौर। मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रही मनरेगा कर्मियों की हड़ताल और धरने को शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार और किसान मोर्चा के जिला महामंत्री शोभित त्यागी के आश्वासन पर समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने वार्ता में बताया कि पिछले सात माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है, जबकि 82 माह का ईपीएफ भी बकाया चल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड रहा है। इसके साथ ही कार्य निष्पादन के लिए मोबाइल और टैबलेट जैसे संसाधन उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार ने शनिवार को डीसी मनरेगा से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आश्वासन के बाद मनरेगा कर्मियों ने इस शर्त के साथ धरना समाप्त कर दिया कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे पुनः आंदोलन शुरू करेंगे। धरने के दौरान प्रमोद कुमार, अजय कुमार, राजपाल सिंह, सोहनवीर, मनोज कुमार, हेमेंद्र सिंह, राहुल कुमार, कपिल कुमार, जगत सिंह, योगेश कुमार और साहिल कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed