फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The cage set up for the leopard was broken and the chickens were stolen.

Bijnor News: गुलदार के लिए लगाया पिंजरा तोड़कर चोरी कर लिए मुर्गे

Wed, 26 Aug 2026 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The cage set up for the leopard was broken and the chickens were stolen.
धामपुर। जिले में गुलदार के खौफ के बावजूद लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ग्राम मुस्सेपुर पाली में दो वर्षीय रोहित को मारने वाले गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे को तोड़कर उसमें रखे दो मुर्गे चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन

मुस्सेपुर पाली में बीते शनिवार को दो वर्षीय रोहित पुत्र राजवीर को गुलदार ने मार डाला था। गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगा रखा है। पिंजरे में दो मुर्गे बंद किए गए थे। ताकि मुर्गों के लालच में गुलदार पिंजरे में कैद हो जाए। असामाजिक तत्व पिंजरे को तोड़ उसके भीतर बंद दोनों मुर्गों को चोरी कर ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह मुर्गे पिंजरे के अंदर बंद रहते तो शायद उनके लालच में गुलदार कैद हो जाता। हालांकि वन विभाग ने तोड़े गए पिंजरे के स्थान पर दूसरा पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर पिंजरे को तोड़ मुर्गे किसने चोरी किए हैं। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह का कहना है कि यदि ग्रामीण सहयोग नहीं करेंगे तो वन विभाग गुलदारों द्वारा आए दिन हो रहे हमलों पर किस प्रकार से रोक लगा सकता है। ग्रामीणों के सहयोग से ही गुलदारों को पिंजरे में कैद करना संभव है। उधर, धामपुर क्षेत्र के गांव हैजरी, नसीरपुर बनवारी, मनकुआ आदि में भी गुलदार दिखने से लोगों में दहशत बनी हुई है। लोगों का कहना है कि गुलदार जंगलों में कुत्ते और बिल्लियों की तरह खुलेआम दौड़ते नजर आ रहे हैं। जैसे ही गन्ने के खेत में जरा सी भी आहट होती है तो लोगों का पसीना छूट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed