फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Najibabad. Leopard: The department lost on the chicken, now resorting to goats

नजीबाबाद। गुलदार: विभाग मुर्गे पर हारा, अब बकरी का सहारा

Wed, 26 Aug 2026 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Najibabad. Leopard: The department lost on the chicken, now resorting to goats
नजीबाबाद। गांव खुशहालपुर मड़का में एक सप्ताह पूर्व बालक को निवाला बनाने वाला गुलदार अब तक पिंजरे में कैद नहीं हुआ है। वन विभाग ने पिंजरों की जगह बदलने के साथ-साथ मुर्गे के स्थान पर बकरी बांधने की योजना बनाई है। वहीं प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से गांव के मुख्य मार्ग पर सफाई अभियान चलवाया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जालबपुर गूदढ़ के गांव खुशहालपुर मड़का निवासी भूदेव कश्यप के छह वर्षीय बेटे नक्श को गुलदार ने निवाला बनाया था। 20 अगस्त की सुबह गांव के पास गन्ने के खेत में एक दिन पहले गायब हुए बालक नक्श के शव अवशेष मिले थे। ग्रामीणों के आक्रोश पर सामाजिक वानिकी ने क्षेत्र में वनकर्मी तैनात कर घटना स्थल के पास गुलदार को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए थे।
विज्ञापन

वन विभाग ने पिंजरों में मुर्गा रखने के साथ हर पैंतरा आजमाया लेकिन गुलदार पिंजरे में कैद नहीं हुआ है। करीब एक सप्ताह का समय बीतने के बाद अब वन विभाग ने पिंजरों के जगह और मुर्गे के स्थान पर बकरी बांधने की योजना बनाई है। गुलदार के न पकड़े जाने से ग्रामीणों में अब भी भय का माहौल है। मंगलवार को प्रशासन ने गांव के नजदीक व मुख्य मार्ग पर जेसीबी से झाड़ियां हटवाकर सफाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सामाजिक वानिकी के रेंजर रामकुमार ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरों की जगहों में बदला गया है और अब पिंजरों में बकरी बांधने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed