फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MLC elections will be held at 36 booths in the district

Bijnor News: जिले में 36 बूथों पर होगा एमएलसी चुनाव का मतदान

Fri, 06 Jan 2023 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
MLC elections will be held at 36 booths in the district
बिजनौर कलक्ट्रेट के महात्मा विदुर सभागार में बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन की तैयारी की - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव के लिए जिले को दस जोन में बांटा गया हैै, जबकि 36 बूथों पर मतदान होगा। चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में बैठक की। एडीएम ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि आरओ हैंडबुक अध्ययन करते हुए मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करें। अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सूचनाओं का आदान प्रदान करने के लिए कहा गया। बताया कि 29 दिसंबर से आदर्श आचार संहिता लगी है। हर तहसील में एक वीडियोग्राफी टीम का गठन किया गया है जोकि रैली आदि की वीडियोग्राफी करेगी। मतदान के लिए 10 जोन बनाए गए हैं जिसमें प्रत्येक में जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। सभी 23 मतदान केंद्रों एक एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। त्रुटिविहीन, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना है। बताया कि जनपद मे 30649 मतदाता है। 30 जनवरी को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान होगा। परियोजना निदेशक डीआरडीए ने बताया कि प्रात्येक बूथ पर कोरोना हेल्थ डेस्क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

आज होगा समाधान दिवस का आयोजन
बिजनौर। आज शनिवार को तहसील बिजनौर में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। सुबह 10:00 बजे से 02:00 बजे तक होगा। इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed