फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Minister of State Dharam Singh Saini said, the security of the country is possible only with BJP

बोले राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी, देश की सुरक्षा भाजपा से ही संभव

Tue, 28 Dec 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Minister of State Dharam Singh Saini said, the security of the country is possible only with BJP
नहटौर डिग्री कालेज मे भाजपा किसान सम्मेलन मे राज्यमंत्री को भेंट करते भाजपा पदाधिकारी और कार्यक - फोटो : BIJNOR
बोले राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी, देश की सुरक्षा भाजपा से ही संभव
विज्ञापन

नहटौर। भाजपा के किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी ने कहा कि देश व देश की सीमाओं के साथ समाज की सुरक्षा केवल भाजपा की सरकार में ही हो सकती है। भाजपा सुशासन देने वाली सरकार है। कृषि कानूनों को अच्छी तरह से किसान समझ नहीं पाए, कुछ लोगों ने इसीलिए उनका विरोध किया।
नहटौर डिग्री कॉलेज में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में किसानों के अलावा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेश में सुरक्षा का माहौल पैदा हुआ है। बिलाई शुगर मिल पर गन्ना बकाया भुगतान को लेकर चल रहे किसानों के धरने पर उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में किसानों का गन्ना लिया नहीं जाता था। किसान का एक-एक गन्ना लेकर उसका बकाया भुगतान शीघ्र कराया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है, लोग सुख से रह रहे हैं। आगामी चुनाव राष्ट्रवाद के नाम पर होगा।
विज्ञापन

विधायक ओमकुमार ने राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा और भाजपा नेता डॉ. अभिषेक कुमार ने हल भेंट किया। इस मौके पर विधायक ओमकुमार, अशोक कुमार राणा, राजा भारतेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवओम शर्मा, रंजीत चौधरी, खेल सिंह राजपूत, सुजेंद्र चौधरी, गौरव तोमर, अनूप वाल्मीकि, डॉ. अभिषेक कुमार, भूपेंद्र बॉबी, ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार, बिजेंद्र सिंह, तिलकराज सैनी, दानवीर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में तीन घंटे देरी से पहुंचे राज्यमंत्री
नहटौर। भाजपा के किसान सम्मेलन में किसानों से अधिक ग्राम पंचायत समूह की महिलाओं की भीड़ रही। राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी करीब तीन घंटे देरी से पहुंचे। साढ़े ग्यारह बजे के स्थान पर वह ढाई बजे पहुंचे। इस दौरान कई बार महिलाएं उठकर जाने लगीं। बमुश्किल महिलाओं को मुख्य अतिथि की बात सुनने के लिए रोका गया। देरी से पहुंचे राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी का संबोधन शुरू होते ही महिलाएं उठकर खाना खाने के लिए चली गईं। राज्यमंत्री को मात्र 10 मिनट में ही अपना संबोधन समाप्त करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed