{"_id":"62b75882eac67e1f1b1177d7","slug":"mini-truck-tramples-bike-rider-death-nazibabad-news-mrt5944177133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन
मिनी ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
नजीबाबाद। मिनी ट्रक की चपेट में आने से मजदूरपेशा एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
तहसील के गांव बिरदो नंगलीपुर निवासी 35 वर्षीय मो.सुल्तान पुत्र नासिर अपने साथी टांडा अफजल ठाकुरद्वारा निवासी 30 वर्षीय दीपक पुत्र हरकेश के साथ मजदूरी करने बाइक से कोटद्वार जा रहा था। नजीबाबाद में तहसील के निकट डबल फाटक फ्लाईओवर से उतरते समय प्रात: सात बजे मिनी ट्रक ने पीछे से बाइक को रौंद दिया। मिनी ट्रक फल लेकर मंडी समिति जा रहा था। दुर्घटना में बाइक सवार मो.सुल्तान के शरीर का आधा धड़ अलग हो गया, जबकि उसके साथी दीपक के सिर में गंभीर चोटें आईं। ट्रक की चपेट में आने से बाइक के परखचे उड़ गए। सूचना मिलते ही जाब्तागंज चौकी प्रभारी संदीप मलिक, महेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर शव और घटना को अंजाम देने वाले मिनी ट्रक को कब्जे में लिया। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर सौंपी गई है।