{"_id":"57c484d94f1c1bbf762cb24c","slug":"maulana-bailable-warrant","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलाना का गैर जमानती वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलाना का गैर जमानती वारंट जारी
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में महिला से दुष्कर्म के आरोपी जामा मस्जिद के इमाम अनवारूल हक के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। मौलाना की वीडियो व्हाट्सएप पर जारी होने के बाद एक महिला ने उन पर जिन्न उतारने के नाम पर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट 25 अगस्त को दर्ज कराई थी।
पुलिस ने महिला व अनवारूल हक के कलियर शरीफ के एक होटल में साथ ठहरने सहित अनेक सबूत जुटा लिए हैं। पुलिस ने अनवारूल हक की गिरफ्तारी के लिए जामा मस्जिद के अलावा कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन अनवारूल हक अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। उन्होंने एक और वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन को धमकाने की वीडियो वायरल कर दी थी। इस मामले में भी उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों ही मामलों में अनवारूल हक वांछित हैं। सीओ असित श्रीवास्तव के अनुसार अनवारूल हक के गैर जमानती वारंट पुलिस को अदालत से मिल गए हैं। शीघ्र ही अनवारूल हक पुलिस की गिरफ्त में होंगे।