फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   massage center raided

मसाज सेंटर पर छापा

Sat, 28 May 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
massage center raided
मसाज सेंटर पर छापा
विज्ञापन

बिजनौर। जिला मुख्यालय पर चल रहे एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मार दिया। आपत्तिजनक हालत में एक युवक और एक युवती पकड़े गए, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। उधर, स्पा सेंटर के संचालक ने एसपी को शिकायतीपत्र देकर पुलिस टीम पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया। एसपी ने जांच कराने का आश्वासन देकर स्पा सेंटरों की भी जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को आबकारी चौकी पुलिस ने नजीबाबाद मार्ग स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर के अंदर एक युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। मसाज करने वाली युवती के संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया युवक एक पालिका के चेयरमैन का करीबी बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने युवक और युवती को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस मामले ने शनिवार को उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब स्पा सेंटर का संचालक एसपी के समक्ष शिकायती पत्र लेकर पहुंच गया। जिसमें पुलिस पर तोड़फोड़ करने के आरोप लगाया। उधर एसपी ने पुलिस अफसरों को सभी स्पा सेंटरों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस पर लगे तोड़फोड़ की के आरोप की भी जांच होगी। बता दें कि पिछले दिनों नजीबाबाद में स्पा सेंटर पर भी आपत्तिजनक हालत में युवक और युवतियां पकड़े गए थे, जिसमें एक ग्राम विकास अधिकारी को भी जेल जाना पड़ा था। बताया जा रहा है नजीबाबाद में स्पा सेंटर बंद हो गया लेकिन जिला मुख्यालय पर कई स्पा सेंटर चल रहे हैं। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि स्पा सेंटरों की जांच कराई जाएगी। पुलिस ने छापामारी करने बाद कार्रवाई क्यों नहीं की, इसकी भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed