फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mankua Minor could not start even after one and half decade

डेढ़ दशक बाद भी चालू नहीं हो सकी मनकुआ माइनर

Sat, 26 Dec 2020 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Mankua Minor could not start even after one and half decade
डेढ़ दशक बाद भी चालू नहीं हो सकी मनकुआ माइनर
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर में डेढ़ दशक पहले क्षेत्र में हरित क्रांति लाने के लिए बना कोटरा रजबहा आज तक चालू नहीं हो पाया है। रजवाहे में आज तक पानी की एक बूंद भी किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए नहीं आई है।
सरकार ने करोड़ों की लागत से इस रजबहे को तैयार किया था। धामपुर में इसे मनकुआ माइनर के नाम से जाना जाता है। करोड़ों की लागत से तैयार माइनर को किसानों को अब तक कोई फायदा नहीं हो सका है। उम्मीद थी कि साल 2020 में सिंचाई विभाग की ओर से रजबहे के लिए आ रहे अवरोधों को दूर कर चालू करा दिया जाएगा। पर यह साल भी केवल सपना बनकर ही रहा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सपा राज में करीब डेढ़ दशक पहले प्रदेश की सिंचाई मंत्री रहीं अनुराधा चौधरी ने धामपुर तहसील क्षेत्र में हरित क्रांति लाने के लिए कोटरा नदी से मनकुआ माइनर को तैयार कराया था। किसानों की हजारों हेक्टेयर जमीन को अधिग्रहीत कर माइनर को निकाला गया था। लेकिन मामला तब बिगड़ गया था जब कुछ किसानों ने जमीन नहीं दी। इन किसानों का कहना था कि जमीन का मुआवजा अपेक्षा से कम दिया जा रहा है। इस माइनर को कई स्थानों पर संबंधित लोगों ने कब्जा कर निर्माण भी कर रखा है। कई बार किसानों ने माइनर को चालू कराने की मांग उठाई। पर सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट का जो आदेश होगा, पालन होगा: किसान
क्षेत्र के किसान राम कुमार सिंह, रघुवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, तुकमान सिंह, घसीटा सिंह, कविराज, गजेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों को अपने खेतों में माइनर निकलवाने से कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन विभाग की ओर से उन्हें जो मुआवजा दिया जा रहा है वह अपेक्षा से कम था। मुआवजे की मांग को लेकर कोर्ट में वाद विचाराधीन है। जो कोर्ट का आदेश होगा, उसका पालन होगा।

रजबहा चालू कराने का प्रयास होगा: एसडीएम
उप जिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस मामले में विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर माइनर को पूरी तरह से तैयार कराकर चालू कराने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed