फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mangu Singh jumped into the movement with Netaji's inspiration

नेताजी की प्रेरणा से आंदोलन में कूदे थे मंगू सिंह

Sat, 23 Jan 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Mangu Singh jumped into the movement with Netaji's inspiration
नेताजी की प्रेरणा से आंदोलन में कूदे थे मंगू सिंह
विज्ञापन

बरुकी। थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी मंगू सिंह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अपील पर स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े थे। वह जीवन भर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को मानते रहे।

थाना क्षेत्र किरतपुर के गांव गाजीपुर निवासी मंगू सिंह का जन्म सन 1903 को हुआ था। उनके पिता डूंगर सिंह क्षेत्र के संभ्रांत किसान थे। वह गांधीजी के विचारों से बेहद प्रेरित थे। उसके बाद वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अनुयायी हो गए थे। 1930 में दांडी यात्रा के दौरान उन्होंने नगीना में नमक बनाकर सत्याग्रह किया था। उनके पौत्र ओमपाल सिंह बताते हैं कि दादाजी बचपन में उन्हें सुभाष चंद्र बोस की कहानियां सुनाया करते थे। वह बताते थे कि उनकी इच्छा आजाद हिंद फौज में जाने की थी लेकिन पिता ने उन्हें ऐसा न करने को कहा था। नेता जी के आह्वान तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा के उद्घोष के बाद हजारों युवा नेताजी सुभाषचंद्र बोस के साथ हो गए थे। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान मंगू सिंह अंग्रेजी सरकार की आंखों में खटकते रहे। अंग्रेजी सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 27 मार्च 1941 को न्यायालय ने उन्हें धारा 34 /35 के अंतर्गत छह माह कारावास की सजा सुनाई। उन पर 250 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। आजादी के बाद सरकार द्वारा मंगू सिंह को पेंशन प्रदान की गई, लेकिन उन्होंने उसे लेने से इंकार कर दिया। 1972 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी ने उन्हें ताम्रपत्र भेंट कर सम्मानित किया था। 1993 में मंगू सिंह की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed