फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mandalayat Moradabad Yashwant Rao

मूवमेंट रजिस्टर नहीं मिलने पर मंडलायुक्त खफा

Thu, 24 Oct 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mandalayat Moradabad Yashwant Rao
बिजनौर में ब्लाक मौहम्मदपुर देवमल का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी व मंडलायुक्त यशवंतराव। - फोटो : BIJNOR
मूवमेंट रजिस्टर नहीं मिलने पर मंडलायुक्त खफा
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के नोडल अधिकारी और मंडलायुक्त यशवंत राव ने डीएम रमाकांत पांडेय के साथ ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल का निरीक्षण किया। अभिलेखों में खामियां मिलने पर अधिकारियों और कर्मचारियों का फटकार लगाई।
ब्लाक कार्यालय पहुंचकर अभिलेखों की बारीकी से जांच की। 37 लाख के वित्तीय प्रकरण अधर में लटके मिलने तथा जेई व फील्ड कर्मचारियों का मूवमेंट रजिस्टर नहीं होने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई। मनरेगा योजना के अभिलेखों में बैंक खातों की गड़बड़ी के कारण अनेक केस रिजेक्ट होने, प्रधानमंत्री आवास योजना की वित्तीय वर्ष 2016-17 व वर्ष 2017-18 की सूची नहीं मिलने तथा ग्राम विकास अधिकारी ढालगोपाल सिंह की सेवा पंजिका अधूरी मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम रमाकांत पांडेय ने दूसरी सेवा पंजिका में कर्मचारियों का अवकाश अंकित नहीं होने, आकस्मिक निरीक्षण पंजिका नहीं मिलने तथा निरीक्षण रिपोर्ट का फॉलोअप नहीं होने कड़ी नाराजगी जताई। विकास भवन में सभी बैंकों के ऋण वितरण शिविर में 150 लाभार्थियों को चार करोड़ से अधिक के ऋण वितरण किए। उन्होंने सभी बैंक अफसरों को स्वरोजगार को बढ़ावा देने वालों की सहायता को कहा। कोतवालीदेहात ब्लॉक के गांव अकबराबाद में कमिश्नर ने विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। कन्या सुमंगला योजना में केवल छह पंजीकरण मिलने पर उन्हें बढ़ाने को कहा। गांव वालों से बच्चों को स्कूल भेजने को कहा। सत्यापन में प्रधानमंत्री आवास योजना व नि:शुल्क बोरिंग योजना शून्य पाई गई। इस दौरान सीडीओ प्रवीण मिश्र, एसडीएम बृजेश कुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed