फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Maharishi Valmiki protected religion and culture

महर्षि वाल्मीकि ने धर्म और संस्कृति का किया संरक्षण

Thu, 13 Oct 2022 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki protected religion and culture
नजीबाबाद में आरएसएस संगोष्ठी में भाग लेते क्षेत्रवासी। - फोटो : NAZIBABAD
महर्षि वाल्मीकि ने धर्म और संस्कृति का किया संरक्षण
विज्ञापन

नजीबाबाद। आरएसएस के समरसता विभाग ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज में धर्म और संस्कृति का संरक्षण किया। उन्होंने समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया।

सरस्वती विद्या मंदिर मजीदगंज में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि समरसता विभाग के प्रांत संयोजक सुनील कुमार, आरएसएस के सह नगर संघ चालक हेमंत अग्रवाल, नरेश गोदियाल, अरविंद सूद, जयपाल झझोटा ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण किया। जगदीश जोशी ने कहा कि सामाजिक समरसता से ही समाज में फैली बुराईयों और भ्रांतियों को दूर किया जा सकता है। प्रांत संयोजक सुनील कुमार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सदैव धर्म और संस्कृति का संरक्षण किया। संगोष्ठी में आचार्य सुरेंद्र, अजय कैसले, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, समरता विभाग के जिला संयोजक द्रवित कुमार, विहिप के ऋषिपाल, कान्हा कर्णवाल, मलखान, शोभित मित्तल, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed