फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lover's father beaten up after the girl absconded, died

Bijnor News: युवती के फरार होने पर प्रेमी के पिता को पीटा, हुई मौत

Sun, 11 Jun 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 11 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Lover's father beaten up after the girl absconded, died
मृतक अरविंद का फोटो
शिवाला कलां (बिजनौर)। प्रेमी के साथ गई युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी के पिता के साथ मारपीट कर दी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयाघात से मौत होने की बात सामने आई है, लेकिन आरोप पीट पीटकर हत्या किए जाने के लगाए जा रहे हैं। हालांकि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर मृतक के बेटे के खिलाफ चांदपुर थाने में युवती को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन

शुक्रवार को चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती लापता हो गई थी, जोकि शिवाला कला थाना क्षेत्र के गांव मलेशिया के रहने वाले अरविंद (42) के नलकूप पर पहुंच गई। बताया गया कि अरविंद खेत की सिंचाई करने के लिए नलकूप पर पहुंचे थे। जबकि अरविंद का बेटा आदित्य वहां पहले से ही मौजूद था। युवती को देख अरविंद ने उसके गांव के प्रधान को फोन कर दिया और युवती को ले जाने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि युवती के परिजन नलकूप पर पहुंचे तो उस वक्त वह वहां नहीं मिली।
विज्ञापन

इस बीच युवती के परिजनों और अरविंद के बीच कहासुनी हुई। युवती के परिजनों पर अरविंद से मारपीट करने का भी आरोप है। इसी बीच अरविंद की हालत बिगड़ गई। जिसे अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मारपीट की वजह से ही अरविंद की मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर युवती के परिजनों ने मृतक अरविंद के बेटे आदित्य के खिलाफ चांदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप है।

- मृतक के बेटे समेत हादसे में 14 घायल
पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक अरविंद का शव गांव में पहुंचा। जिसके बाद अरविंद के अंतिम संस्कार को परिजन और ग्रामीण बस से गजरौला के तिगरी गंगा घाट जा रहे थे। बताया गया कि गजरौला के पास इनकी बस हाईटेंशन लाइन के खंबे से टकरा गई। जिससे बस में करंट दौड़ गया। करंट लगने से मृतक का बेटा आदित्य और उसका चचेरा भाई रोहित गंभीर रूप से झुलस गए। जबकि इस हादसे में 12 अन्य लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed