फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Love of loved ones left in the hustle and bustle of life, flood of mental illnesses came

Bijnor News: जीवन की भागदौड़ में छूटा अपनों का प्यार, मानसिक बीमारियों की आई बाढ़

Tue, 10 Oct 2023 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Love of loved ones left in the hustle and bustle of life, flood of mental illnesses came
बिजनौर। बदलते परिवेश में लोगों का जीवन भागदौड़ में निकल रहा है। अपने पराए होते जा रहे हैं। यही कारण है कि लोग मानसिक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ समय बाद परिवार के लोगों पर विश्वास भी नहीं कर पा रहे हैं। अगर परिवार का माहौल अच्छा है तो मानसिक बीमारियों को हावी होने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन


विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस वैसे तो आज मनाया जा रहा है। मगर ज्यादातर लोग मानसिक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मेडिकल अस्पताल के मानसिक रोग विभाग में रोजाना 30 मरीज तक पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर मरीजों को सिर दर्द, तनाव, सिजोफ्रेनिया बीमारी से ग्रसित आ रहे हैं। मानसिक रोग विशेषज्ञ इसका कारण परिवार का सही माहौल नहीं है। पारिवारिक कलह की वजह से लोग आत्महत्या करने तक की कोशिश कर रहे हैं। मानसिक बीमारी से निजात के लिए दवाई से ज्यादा परिवार का अच्छा माहौल है। अच्छे विचार व अच्छी संगत से बीमारी से जल्दी छुटकारा मिल जाता है।
विज्ञापन

- मानसिक बीमारियों से ग्रसित मरीज आ रहे
- केस एक
बिजनौर निवासी एक 21 वर्षीय लड़की की शादी हो गई है। परिवार में सास-ससुर से आए दिन झगड़े होते रहते हैं। काफी समय से परिवार में कलह चल रही है। रोजाना के झगड़ों से परेशान हो गई है। तनाव से ग्रसित है। हर समय गुस्सा आता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दो- बिजनौर के एक मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग कई बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका है। बुजुर्ग आत्महत्या करने के पीछे का कारण पारिवारिक समस्या बता रहा है। आए दिन परिवार में झगड़े होते रहते हैं। जिससे वह परेशान हो गया है।

केस तीन - बिजनौर निवासी 51 वर्षीय एक व्यक्ति अपना घर छोड़कर भाग गया। चिकित्सकों ने जब उससे घर से भागने का कारण पूछा तो उसने बताया कि परिवार वाले उसे जहर देकर मारना चाहते हैं। परिवार के लोगों से उस व्यक्ति का विश्वास उठ चुका है।

केस चार - बिजनौर निवासी 35 वर्षीय एक महिला दीवारों से बातें करती है। उस महिला को सिजोफ्रेनिया बीमारी हो गई है। परिवार में परेशानियों की वजह से उसे यह बीमारी हुई है। किसी विषय को लेकर अधिक चिंतित रहना ही इस बीमारी का लक्षण है।

- मानसिक बीमारियों के लक्षण
- सिर में दर्द होना
- नींद में कमी होना
- उदास होना
- ठीक से समझने या बोलने में परेशानी होना
- सामान्य चीजें समझाने में दिक्कत होना
-- मानसिक बीमारियों से बचाव
- नियमित रूप से व्यायाम करें
- अच्छी नींद लें
- शाम को जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठें
- परिवार के साथ जुड़ें
- परिवार के किसी सदस्य को अपनी समस्या बताएं
-वर्जन
आज के समय लोगों में मानसिक बीमारियां अधिक बढ़ रही हैं। क्योंकि लोग बदलते परिवेश अपने परिवार के लिए भी समय नहीं निकाल पा रहे हैं। छोटी समस्या बढ़कर बाद में बड़ी बन रही है। परिवार का अच्छा माहौल दवाई से ज्यादा असरदार होता है। अस्पताल में मानसिक बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। - डॉ. नितिन कुमार, मानसिक रोग विशेषज्ञ, मेडिकल अस्पताल बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed