फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Los agricultores Maa Panchayat hoy en Tehsil

तहसील में किसानों की महापंचायत आज

Mon, 22 Oct 2018 12:05 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Mon, 22 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
Los agricultores Maa Panchayat hoy en Tehsil
धामपुर तहसील में धरना देते भाकियू के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में किसानों की धामपुर तहसील में आज होने वाली महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल होंगे। किसानों का कहना है कि यदि इस महापंचायत में भी उनकी समस्याओं का निदान नहीं हो सका तो फिर उग्र आंदोलन होगा।  भाकियू कार्यकर्ताओं का रविवार को 14 वें दिन भी धामपुर तहसील में धरना चल रहा है। किसानों की एक ही मांग की है कि उनकी समस्याओं का हर हाल में स्थायी समाधान किया जाए। उन्हें जमीन का मालिकाना हक दिया जाना चाहिए। वह पिछले 70 सालों से संबंधित जमीन पर काबिज हैं और खेतीबाड़ी करते आ रहे हैं। जमीन की फर्द और खतौनी पर बैंकों ने उन्हें लोन दे रखे हैं। आरोप है कि जब किसानों का इस जमीन पर अवैध तौर पर कब्जा था तो उन्हें फर्द और खतौनी क्यों जारी की गई। अब वह जमीन का मालिकाना  हक दिलाने की मांग कर रहे हैं तो वन और सिंचाई विभाग के अधिकारी इस जमीन को अपनी कैसे बता रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने शासन और प्रशासन से जानना चाहा है कि जब जमीन वन और सिंचाई विभाग की है तो जब वह विद्युत निगम से बिजली के कनेक्शन लेकर इस जमीन पर बोरिंग कर  बिजली के कुएं बना रहे थे तो उन्होंने रोकने का काम क्यों नहीं किया गया। ब्लाक अध्यक्ष अफजलगढ़ दर्शन सिंह फौजी का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी वन और सिंचाई विभाग से मिलीभगत से उनके साथ घोर अन्याय कर रहे हैं। तहसील अध्यक्ष देवराज सिंह का कहना है कि 15 अक्तूबर को भी तहसील स्तर के किसानों की महापंचायत की थी।
विज्ञापन


महापंचायत में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा : सीओ
धामपुर में सीओ महावीर सिंह रजावत का कहना है कि आज होने वाली इस महापंचायत में शांति व्यवस्था बनाने के लिए सीओ सर्किल के तीनों थानों नहटौर, धामपुर और स्योहारा की पुलिस तैनात रहेगी। जरूरत पड़ेगी तो दूसरे थानों की पुलिस को भी बुलाया जा सकता है। उन्हें उम्मीद है कि किसानों की महापंचायत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘उचित मुआवजा नहीं तो हाईवे निर्माण भी नहीं’
जलालाबाद में जलालाबाद क्षेत्र के किसानों ने रॉयल गार्डन में रविवार को मकसूद कुरैशी की अध्यक्षता में बैठक की। किसानों ने कहा कि फोरलेन हाईवे के लिए अधिग्रहीत भूमि का सात हजार रुपये और आबादी क्षेत्र की भूमि का 20 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर मुआवजा नहीं दिया जाता तो वे अपनी जमीनों पर हाईवे निर्माण नहीं होने देंगे। किसानों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि मुआवजा तय होने से पहले वे किसी को हाइवे निर्माण के लिए क्षेत्र में नहीं घुसने देंगे। किसानों ने एसएलओ और एनएच विभाग के अधिकारियों पर मुआवजे के नाम पर किसानों का आर्थिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया। बैठक में पूर्व चेयरमैन खलील अहमद, खुर्शीद शेख, शाहिद शेख, शमीम अहमद, डॉ.आजाद, हाजी जुल्फकार, राजेश राजपूत, आसिफ, अब्दुल रशीद, मकसूद, तनवीर अहमद, मो.राशिद, मो.असलम, अजय चौधरी, वासु, बबलू सहित अनेक किसान मौजूद थे।

सरकार की उदासीनता से भड़के किसान
नांगलसोती में भारतीय किसान संघ ने किसानों की समस्याओं के प्रति सरकार की उदासीनता पर चिंता व्यक्त की। किसानों ने धामपुर क्षेत्र के किसानों पर वन विभाग द्वारा लिखाए गए मुकदमे वापस लेने की मांग की।
नांगलसोती के बाजार वाली धर्मशाला में भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित की गई। अतुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसान संघ के युवा जिला प्रमुख लाल सिंह ने धामपुर में वन विभाग द्वारा किसानों के खिलाफ लिखाए गए फर्जी मुकदमे तत्काल वापस लेने, किसानों का बकाया गन्ना मूल्य तत्काल भुगतान कराने, चीनी मिलों का संचालन शीघ्र कराने की  मांग की। ओमकार आजाद के संचालन में आयोजित बैठक में किसानों ने नांगलसोती-चंदक मार्ग की मरम्मत कराने, जर्जर विद्युत लाइन बदलवाने, 60 वर्ष से अधिक के किसानों और मजदूरों को पेंशन देने सहित अनेक मांगे रखीं। बैठक में राजकुमार, पंकज पाल, सत्यपाल, रामगोपाल, सूर्यांश, रामगोपाल, रजनीश, विपुल सहित अनेक किसानों ने भाग लिया।

दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे किसान
बिजनौर में भाकियू भानू का किसानों की अनेक समस्याओं को लेकर धरना दूसरे दिन भी जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में जारी रहा। जिलाध्यक्ष धीर सिंह सहरावत ने कहा कि गन्ना भुगतान न होने से किसान की कमर कर्ज के बोझ से टूट गई है। कहा कि सरकार की नीतियों से सभी किसान कर्जदार बन जाते हैं और सरकार कर्जा माफ करने के लिए अनेक तरह की शर्तें रखकर केवल औपचारिकताएं पूरी करती है। वक्ताओं ने कहा कि धरने के दूसरे दिन भी किसी अधिकारी ने आकर उनकी सुध नहीं ली है। ऐसे अधिकारी और नेता किसानों के भले की कैसे सोच सकते हैं। वक्ताओं ने कहा कि गन्ने के शत प्रतिशत भुगतान, चीनी मिलों के 30 अक्तूबर तक संचालन, गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंतल घोषित करने सहित अनेक मांगों को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष बाला देवी, डोरी पहलवान, अर्पण चौधरी, गजराज सिंह, नंदराम, नरेश प्रधान, मेघपाल, राजेंद्र सिंह, हमीदुल्ला, कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे।


बड़े आंदोलन की होगी घोषणा
बिजनौर में भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि सोमवार को धामपुर तहसील में होने वाली महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि गन्ना भुगतान न होने व चीनी मिल न चलने से किसान परेशान हैं। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। कहा कि महापंचायत में गन्ना छीलने को लेकर बड़ी घोषणा की जाएगी। किसानों को खेत में गन्ने की छिलाई करने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद किसान अफसरों के घरों और कार्यालयों में जाकर गन्ना भर देंगे। उन्होंने बताया कि गन्ना, बिजली आदि मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धामपुर में होने वाली महापंचायत में बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed