{"_id":"5ea31c888ebc3e904a748bd6","slug":"lockdown-will-be-strictly-followed-in-ramadan-bijnor-news-mrt479059078","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान में कड़ाई से कराया जाएगा लॉकडाउन का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान में कड़ाई से कराया जाएगा लॉकडाउन का पालन
विज्ञापन

बिजनौर। रमजान के दौरान लोगों को लॉकडाउन तोड़ने की छूट नहीं रहेगी। कहीं पर भी भीड़ इकट्ठा नहीं होने दी जाएगी। जो भी भीड़ लगाने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देश में तीन मई तक लॉकडाउन लागू है। लॉक डाउन में धार्मिक, सामाजिक व निजी कार्यक्रम पूरी तरह से बंद हैं। मंदिरों और मस्जिदों पर भी ताले लटके हैं। रमजान का महीना शुरू होने वाला है। इस मौके पर बाजार में उपभोक्ताओं की व मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ जुटती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। मस्जिदों में भीड़ को नमाज पढ़ने की अनुमति होगी। रोजेदार के नाम पर किसी को भी मनमानी करने की छूट नहीं दी जाएगी। आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति में भी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। एसडीएम बृजेश कुमार ने बताया कि किसी को भी लॉकडाउन या सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने की छूट नहीं दी जाएगी। गली मोहल्लों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जारी रहेगी।