{"_id":"605784838ebc3e590a0049ee","slug":"lives-of-daughters-and-grooming-with-worldly-education-nazibabad-news-mrt5310454150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनी और दुनियावी तालीम से संवारें बेटियों की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनी और दुनियावी तालीम से संवारें बेटियों की जिंदगी
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। देवबंद से आए मौलाना सलमान बिजनौरी ने बेटियों को दीनी और दुनियावी तालीम देकर उनकी जिंदगी संवारने की सलाह दी। मौलाना ने जलालाबाद मदरसे की 17 बेटियों को मौलवियत की डिग्री हासिल करने पर शॉल देकर सम्मानित किया।
मदरसा जामिया आयशातुल कुद्स में हुए दीनी कार्यक्रम में मौलाना सलमान ने कहा तालीम के बिना इंसान की जिंदगी अधूरी होती है। उन्होंने मुस्लिमों से कुरान की हिदायतों पर अमल करने, मस्जिद और मदरसों का एहतराम करने, शादी-विवाह में फिजूल खर्च से बचने, मुल्क में अमनो-अमान बरकरार रखने के लिए समाजी माहौल बनाए रखने की सलाह दी। मदरसे के सदर हाजी याकूब अंसारी की देखरेख, मौलाना असलम कासमी की अध्यक्षता और मौलाना रईस के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुफ्ती जाकिर, मास्टर शाहिद हुसैन, मौलाना सलीम, मुफ्ती सज्जाद, अकरम अंसारी, मो. सरदार अंसारी, चेयरपर्सन पति लियाकत अंसारी, हाजी वकील, हाजी अय्यूब राईन, मास्टर मुस्तकीम, हाफिज शमीम आदि मौजूद रहे।