फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lintel of a room under construction in a school collapsed, a laborer died and two were injured

Bijnor News: स्कूल के निर्माणाधीन कक्ष का लिंटर गिरा, मजदूर की मौत, दो घायल

Sun, 28 Jul 2024 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Lintel of a room under construction in a school collapsed, a laborer died and two were injured
नूरपुर (बिजनौर)। कंपोजिट विद्यालय में निर्माणाधीन कक्ष का लिंटर डालते हुए शटरिंग समेत भरभराकर गिर पड़ा। लिंटर के मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। मजदूर की मौत पर काफी हंगामा हुआ। मामले में जांच बैठा दी गई है। प्रधानाध्यापक को भी निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन




शनिवार को गांव छजुपुरा में कंपोजिट विद्यालय में निर्माणाधीन एक अतिरिक्त कक्ष का लिंटर डाला जा रहा था। करीब 60 प्रतिशत लिंटर का काम पूरा हो चुका था। इसी बीच लिंटर के ऊपर काम कर रहे मजदूरों को छत में दबक आने का अहसास हुआ। इसके चलते दीपक सैनी पुत्र हरपाल सैनी, जॉनी पुत्र विजय सैनी निवासीगण हसुपुरा और हितेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव छजुपुरा निर्माणाधीन कक्ष के अंदर आकर शटरिंग में बल्ली लगाने लगे।
विज्ञापन




इसी दौरान लिंटर भरवाकर नीचे गिर गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। भवन की खिड़कियों की सरियों को तोड़ मलबे में दबे तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। मगर, तब तक दीपक सैनी (26) पुत्र हरपाल सैनी निवासी हसुपुरा की मौत हो गई। मजदूर जॉनी और हितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जॉनी और हितेंद्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, मजदूर की मौत पर गुस्साए परिजनों ने काफी हंगामा किया। एसडीएम विजय शंकर सिंह, सीओ राजेश सोलंकी, प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को मुआवजे का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
उधर मौके पर पहुंचे बीसए योगेन्द्र कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाध्यापक भोपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है।




स्कूल प्रबंध कमेटी करा रही थी निर्माण



विद्यालय परिसर में नौ लाख की लागत से अतिरिक्त कक्ष का निर्माण किया जा रहा था। निर्माण स्कूल प्रबंध कमेटी करा रही थी। प्रधानाध्यापक भोपाल सिंह ने इसी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शटरिंग की वजह से लिंटर गिरा है। लिंटर जब डाला जा रहा था तो डीसी निर्माण सलीम बेग भी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed