फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Life threatening due to broken culvert

टूटी हुई पुलिया से जान को खतरा

Fri, 17 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Life threatening due to broken culvert
टूटी हुई पुलिया से जान को खतरा
विज्ञापन

मंडावली। गांव सिकरौडा जाने वाले मार्ग पर टूटी हुई पुलिया से ग्रामीणों की जान को खतरा बना है। पुलिया में गिरकर कई ग्रामीण चोटिल भी चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुलिया के निर्माण की मांग की है।

ग्रामीण सुनील राणा, अमर सिंह, लोकेश, सुरेंद्र, मलखान, अनिल का कहना है कि गांव सिकरौडा के बाहर तालाब में बरसाती पानी की निकासी के लिए बनी पुलिया पिछले दो वर्षों से टूटी हुई है। क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों लाहककलां, शाहबपुरा, उमराव, शेखुपुरा आलम, महावतपुर दलपत, कल्हेड़ी की आबादी इसी पुलिया से गुजरती हैं। गांव के किसान भी खेतों पर आने-जाने के लिए इसी पुलिया से आवाजाही करते हैं। गांव पुलिया पिछले दो वर्षों से टूटी हुई है, जिस कारण मार्ग से गुजरने वाले क्षेत्र के कई ग्रामीण चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी पुलिया की हालत ज्यों की त्यों बनी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है। उधर, सिकरौडा के प्रधान दिनेश कुमार ने कहा कि जल्द ही पुलिया की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed