फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard Attack: People in Bijnor living in fear, parents are afraid to send their children to school

खाैफ में जिंदगी: यहां शाम होते घरों में कैद हो रहे लोग, किसान परेशान, बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे अभिभावक

Mon, 03 Mar 2025 10:35 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 03 Mar 2025 10:35 PM IST
सार

बिजनाैर जनपद में गुलदार का आतंक इस कदर छाया है कि लोग अपने घरों से निकलने में खाैफ खा रहे हैं। 

विज्ञापन
Leopard Attack: People in Bijnor living in fear, parents are afraid to send their children to school
तेंदुए ने फैलाई दहशत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनाैर जनपद में गुलदार का आतंक इस कदर छाया है कि लोग अपने घरों से निकलने में खाैफ खा रहे हैं। चांदपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर की चहारदीवारी न होने तथा पास के गांव चौंधेड़ी में गुलदार द्वारा महिला को मार डालने घटना से भयभीत अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने में उनकी सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं। यही नहीं यहां किसान डर के माहाैल में अपने खेतों पर पहुंच रहे हैं। शाम होते ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं। 

विज्ञापन


चांदपुर क्षेत्र के गांवों में गुलदार का आतंक है। गुलदार के आतंक से बच्चे तो दूर किसान भी अपने खेतों पर जाने से डर रहे हैं। करीब पांच दिन पूर्व ही गांव चौंधेड़ी में खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला सुमन देवी को गुलदार ने शिकार बना लिया था। वन विभाग द्वारा गुलदार पकड़ने के लिए अनेक प्रयास के बाद भी अभी तक गुलदार विभाग की पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: एटीएम में कैश डालने वाले ने ही की 68 लाख की चोरी, दोस्त बना साथी... तरीका देख भूल जाओगे मनी हाइस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

Leopard Attack: People in Bijnor living in fear, parents are afraid to send their children to school
गुलदार के हमले में मरने वाली महिला का फोटो

जलीलपुर ब्लाक का विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर में चाहरदीवारी ही नहीं है। विद्यालय के पास ही किसानों के खेत हैं जिसमें गन्ने की फसल खड़ी है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रघुराज सिंह ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों में गुलदार का भय बना रहता है। विद्यालय में 58 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय में तीन अध्यापक हैं। सुरक्षा की दृष्टि से अध्यापक भी निगरानी कर रहे हैं।

ग्राम प्रधान पति रईसुद्दीन ने बताया कि चाहरदीवारी मनरेगा से बनाई जानी है। इसके लिए सभी कागज तैयार कर खण्ड विकास अधिकारी को भेज दिए थे। फाइल बिजनौर स्वीकृति के लिए गई हुई है।

अभिभावक रामचंद्र, रमेश, मेहर सिंह, साबिर, छोटे, वाहिद, मोनू, कमल, सहदेव, सुरेंद्र का कहना है कि विद्यालय की चाहरदीवारी भी नहीं है। जिससे बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा है। ऐसे में बच्चोंं की चिंता रहती है।

गुलदार को पकड़ने की कवायद में वन विभाग
गांव चौंधेड़ी में गुलदार को पड़कने के लिए वन विभाग लने क्षेत्र में छह पिंजरों का जाल बिछाया है, पांच ट्रैप कैमरे भी लगाए हैं। गुलदार को ट्रेस करने हेतु सुबह पगमार्क को ट्रैक करने के लिए वन विभाग की टीम कांबिंग कर रही है। ड्रोन कैमरा भी उड़ाकर गुलदार को सर्च किया।

खेतों में काम कर रहे किसानों को मुखौटा वितरण किया। लोगों को पंफलेट वितरित किए। जवाहर नवोदय विद्यालय सैंदवार में चांदपुर के वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह ने बच्चों को गुलदार से बचाव के उपाय बताए। 

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ के दो डॉक्टरों से 3.56 करोड़ की ठगी... बोले- फिल्म की क्लिप देखो, इंग्लैंड की कंपनी देगी मोटा मुनाफा

 

स्वामी ओमवेश ने विधानसभा में उठाया गुलदार का मुद्दा
विधायक चांदपुर स्वामी ओमवेश ने गुलदार के हमले से मरी महिला सुमन देवी के परिजनों को 50 लाख रुपये के मुआवजा की मांग की है। बजट में किसानों के लिए मुआवजा की रकम की व्यवस्था करने की मांग की।

गुरुवार को गांव चौधेड़ी निवासी जयपाल सिंह की पत्नी सुमन देवी पर खेत में काम करते समय गुलदार ने हमला कर दिया था। गुलदार के हमले से सुमन देवी की मौत हो गई थी।

सोमवार को विधानसभा में विधायक चांदपुर स्वामी ओमवेश ने बजट पर बोलते हुए मृतक महिला सुमन देवी के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। स्वामी ओमवेश ने कहा किसी भी जानवर के हमले से किसान की मौत होने पर 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed