फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lekhpal recruitment exam will be held at 12 centers

Bijnor News: 12 केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा

Sun, 17 May 2026 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal recruitment exam will be held at 12 centers
बिजनौर। जनपद में 21 मई को लेखपाल भर्ती परीक्षा होगी। लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 5232 अभ्यर्थी पंजीकृत है। यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरों और अफसरों की निगरानी में संपन्न होगी।
विज्ञापन

परीक्षा शांतिपूर्वक व नकलविहीन कराने के लिए बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित ने कहा कि परीक्षा कार्य में लगाए गए समस्त कार्मिकों के परिचय पत्र समय से जारी किए जाएं। बिना परिचय पत्र किसी भी कार्मिक को परीक्षा केंद्र में प्रवेश न दिया जाए। हमारा लक्ष्य लेखपाल भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से नकल विहीन संपन्न कराना है। परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पैदा करने या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारी परीक्षा से पूर्व सभी केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें और कोई भी कमी पाए जाने पर तत्काल उसे दूर करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

प्रत्येक परीक्षा केंद्र में अपनी सुविधा अनुसार क्लॉक रूम बनाई जाए और किसी भी अवस्था में परीक्षार्थियों द्वारा जमा सामान पर कोई शुल्क वसूल नहीं किया जाए। परीक्षा केंद्रों, परिसरों के सभी प्रवेश और निकास द्वारों, गलियारों और विशेष रूप से परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरा लगाना सुनिश्चित करें। निर्बाध बिजली आपूर्ति रखने के लिए परीक्षा केंद्रों में जनरेटर की अनिवार्य रूप से व्यवस्था करें। इस अवसर जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed