फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Legislators angry on the road construction rigging samples

सड़क निर्माण धांधली पर विधायक नाराज भरवाए सैंपल

Fri, 29 Jun 2018 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 29 Jun 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Legislators angry on the road construction rigging samples
मंडावर-बालावाली मार्ग का निरीक्षण करतीं विधायक सुचि चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
मंडावर में सड़क निर्माण में धांधली की शिकायत पर भाजपा विधायक सुचि चौधरी पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गईं। सड़क निर्माण में कई जगह गुणवत्तापूर्वक कार्य न होने पर उन्होंने अधिकारियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने कई स्थानों से सड़क के सैंपल भरवाए। सड़क निर्माण में मिली खामियों की वीडियोग्राफी कराकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भेजी है और जांच की मांग की है। 
विज्ञापन

मंडावर से बालावाली तक पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। आसपास के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण मानक के अनुरूप न करने का आरोप लगाते हुए विधायक सुचि चौधरी से इसकी शिकायत की थी। शुक्रवार सुबह विधायक, एसडीएम बृजेश कुमार, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जेपी सिंह आदि के साथ मौके पर पहुचीं। विधायक के आने की सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। विधायक ने ग्रामीणों और अधिकारियों के साथ सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क में कई स्थानों पर दरारें पड़ी मिलीं। कई जगह पर सड़क साइड से कटने लगी है। पुरानी सड़क को उखाड़े बिना ही बजरी व मामूली तारकोल डालकर सड़क बनाई जा रही थी। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि सड़क पर पुलिया को भी चौड़ा नहीं किया गया है। विधायक ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्माण कार्य जनता के पैसे से होता है। जनता के पैसे की लूट नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed